*अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था संस्था सुर ताल संगम ने लखनऊ में दिव्यांग जनों और जरुरतमंदों को कंबल एवं अन्न वितरण किया
*
समाज और संस्कृति सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संस्था सुर ताल संगम द्वारा मकर संक्रांति के पावन अवसर पर जरूरतमंदों के लिए “कंबल एवं अन्न वितरण अभियान 2026” का आयोजन किया गया। यह अभियान राजधानी लखनऊ स्थित एसजीपीजीआई अस्पताल, मोहनलाल गंज में स्थापित करुणालय दिव्यांगजन आश्रम और बख्शी तालाब स्थित चंद्रिका देवी मंदिर परिसर में सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। संस्था के द्वारा से ठंड से बचाव हेतु कंबलों एवं जरूरतमंदों को भोजन का वितरण किया गया। इस सेवा कार्य का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक सहायता पहुंचाकर मानवीय संवेदनाओं को सशक्त बनाना है।
इस विशेष अवसर पर संस्था के प्रमुख पदाधिकारी संस्थापक अध्यक्ष श्री अजय श्रीवास्तव, संस्थापक डायरेक्टर डॉ जया श्रीवास्तव, महिला मंच की संरक्षिका श्रीमती सीमा श्रीवास्तव,अनुभवी जन मंच के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र नाथ सहित सदस्य हिमांशु वर्मा, शिवानी कनोजिया, आनंद कुमार एवं रमन श्रीवास्तव उपस्थित रहे। इस सहायतार्थ कार्यक्रम में श्री अभय श्रीवास्तव,श्रीमती माया तुन्नू ,श्रीमती नीरजा पांडेय, डॉ राका सिन्हा, सलीम अब्बासी, अनीता सिंह और किरन सोनी आदि ने स्वैच्छिक सहयोग प्रदान कर मुहिम को सफल बनाया। संस्था की डायरेक्टर डॉ जया श्रीवास्तव ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विगत एक दशक से अधिक समय से सुर ताल संगम परिवार द्वारा समय समय पर किए जा रहे सामाजिक कार्य आगामी भविष्य में भी यथावत सुचारू रूप से संपन्न होते रहेंगे।




