छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
कानपुर नगर, सुगम यातायात योजना (आरटीसी) के अंतर्गत पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार के निर्देशन में टीएसआई सत्येंद्र पाल द्वारा द गैंजेस वर्ल्ड स्कूल, जाजमऊ कानपुर में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
इस दौरान सुरक्षित यातायात, सड़क दुर्घटना में घायलों की सहायता (राहवीर) संबंधी जानकारी दी गई तथा जागरूकता पंपलेट वितरित किए गए। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों को जिम्मेदार यातायात व्यवहार के लिए प्रेरित करना एवं सड़क सुरक्षा का संदेश समाज तक पहुँचाना है।




