*25 हजार का इनामी फुरकान चढ़ा बेकनगंज पुलिस के हत्थे*
कानपुर कमिश्नरेट सेंट्रल जोन में अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत बेकनगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली। डीसीपी सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव के निर्देश पर थाना प्रभारी मतीन खान की टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी फुरकान अहमद को बाबूपुरवा टीपी नगर से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी पर लोगों का भरोसा जीतकर करोड़ों रुपये के सोने-चांदी और नकदी लेकर फरार होने का आरोप है। बेकनगंज थाने में उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।




