एक्सपायरी चॉकलेट के रूप में जहर लूट कर ले गए लोग
— पुलिस जांच के बाद करेगी FIR दर्ज
कानपुर नगर , शहर के पनकी इंडस्ट्रियल एरिया के डंपिंग यार्ड में फेंकी गई एक्सपायर्ड चॉकलेट और टॉफियां बीनने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। यह हैरान कर देने वाली बात है कि लोगो ने कूड़े के ढेर और फेंके गए चॉकलेट और टॉफी के डिब्बों पर एक्सपायरी भी नही देखी।। यही चॉकलेट और टॉफी उनके बच्चों को बीमार कर सकता है। फिलहाल इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कूड़े के ढेर में बड़ी मात्रा में चॉकलेट और टॉफी के बॉक्स फेंके गए थे। इन्हें देखते ही आसपास के लोगों के साथ-साथ सड़क से गुजरने वाले राहगीर, बाइक सवार, कार सवार और यहां तक कि ट्रक चालक भी अपनी गाड़ियां रोककर चॉकलेट उठाने लगे। कोई यह तक नही सोच रहा है कि इतनी अधीक मात्रा में कोई सामान क्यों फेकेगा, लेकिन फ्री की चीज पाने के लिये लोग उतावले हो गये।
लूट की होड़ कुछ इस तरह मची की लोग थैलियों, बोरियों और गाड़ियों की डिब्बियों में चॉकलेट भरकर ले जाते दिखे। लूटपाट के कारण सड़क पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। देखते ही देखते महज 30 मिनट के भीतर करीब 1 ट्रक के बराबर का माल कूड़े के ढेर से गायब हो गया।
मामले का संज्ञान लेते हुए डीसीपी वेस्ट कासिम आबिदी ने बताया कि एक्सपायरी चॉकलेट लूटने का वीडियो सामने आया है। उन्होंने पनकी थाना प्रभारी को मामले की जांच के आदेश दे दिए तथा उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इस तरह के एक्सपायरी (समयावधि पार) खाद्य पदार्थ खाने से किसी भी व्यक्ति के स्वास्थ्य को गंभीर खतरा हो सकता है। जांच पूरी होने के बाद मामले में उचित धाराओं के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज की जाएगी।
कानपुर
कचरे के ढेर से एक्सपायर्ड चॉकलेट और टॉफियां लूटने की मची होड़।
टाफी और चॉकलेट लूटने का वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल।
वायरल वीडियो में लोग एक्सपायर्ड सामान घर ले जाते दिखे; सेहत को लेकर बड़ा खतरा।
माल खराब होने के बाद खुले में फेंके जाने का दावा, मामले में प्रशासन की आधिकारिक पुष्टि और जांच का इंतजार।




