श्रमायुक्त तथा श्रम मंत्रालय पत्र भेजने का पीडित को सांसद ने दिया आश्वासन
– लंबित वेतन एवं अन्य सेवा संम्बन्धी देयकों के भुगतान की पीडित ने लगाई गुहार
कानपुर नगर, बीते छै माह से वेतन न मिलने के कारण जहां एक कर्मचारी को मानसिंक प्रताणना सहना पडा तो वहीं दूसरी ओर उसके सामने परिवार के भरण-पोषण की समस्या खडी हो गयी। कई प्रयासों के बाद भी उसे कोई उम्मीद नजर नही आई। पीडित द्वारा भाजपा सांसद से मिलकर उसने अपनी पीडा व्यक्त की, जिसपर सांसद द्वारा हर संभव कार्यवाई और सहायता की आश्वासन दिया गया।
पीडित पवन त्रिवेदी ने बताया कि वह सी-1 13 पनकी का निवासी है तथा बीते लगभग 11 वर्षो से अजय विजन एजुकेशन सेंटर में कार्यरत रहे है, लेकिन फरवरी 2026 से उसका वेतन भुगतान लंबित है वहीं 30 जुलाई 2026 को त्यागपत्र दिए जाने के बाद 8 अगस्त 2026 को उसे स्वीकृति प्रदार की गयी। पीडित ने बतायाकि कुल 13 लाख 14 हजार 545 रू0 देय थे जिसमें दो लाख इक्तालीस हजार रूपये का भुगतान संस्था द्वारा कर दिया गया था। पीडित की बात सुन भाजपा सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि पीडित के प्रार्थना पत्र को कानपुर श्रम अधिकारी के साथ श्रम मंत्रालय भेजा जायेगा और उन्होने जल्द से जल्द पीडित को कायवाई का आश्वासन दिया।




