विधायक, डीएम, एसपी ने बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा कर राहत सामग्री का वितरण किया
मगरौल राहत कैम्प में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की
कालपी जालौन
(रिपोर्टर) सलमान खान
शुक्रवार को यमुना नदी की प्रलयकारी बाढ़ की चपेट में आये कालपी विधानसभा क्षेत्र के प्रभावित ग्रामों का जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय पुलिस अधीक्षक डॉ दुर्गेश कुमार के साथ क्षेत्रीय विधायक विनोद चतुर्वेदी ने घूम-घूम कर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ राहत कैम्प में पीड़ितों से भेंट की।
इससे पहले एसडीम, तहसीलदार के साथ क्षेत्रीय विधायक विनोद चतुर्वेदी ने घूम घूम कर स्थलीय निरीक्षण किया। तथा पीड़ित लोगों को खाद्य सामग्री एवं राहत की किट का वितरण किया।क्षेत्रीय विधायक विनोद चतुर्वेदी,उप जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह, तहसीलदार अभिनव कुमार तिवारी, नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला, मुकेश कुमार, नगर पालिका परिषद कालपी गए अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ला, लेखपाल सदर जितेंद्र सिंह ,राघवेंद्र सिंह निरंजन, जयवीर सिंह, समाजसेवी मनोज चतुर्वेदी, रमेश मिश्रा आदि ने बिहारी घाट, मदारपुर,शेखपुर गुढ़ा ,देवकली, गुढा खास, मगरौल आदि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। कई दुर्लभ स्थानों में स्टीमर तथा मोटर वोट से भी पहुंचे। अधिकारियों एवं क्षेत्रीय विधायक में बाढ़ पीड़ितों, ग्रामीणों तथा प्रभावित लोगों का हाल-चाल जाना। इस दौरान उन्होंने तो बाढ़ पीड़ित व्यक्तियों को शासकीय राहत सामग्री की किट का वितरण किया। क्षेत्रीय विधायक ने कह कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में मदद की कोई भी कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा शासकीय मदद पहुंचाई जाएगी। परिषदीय विद्यालय मगरोल में स्थापित बाहर राहत शिविर में क्षेत्रीय विधायक विनोद चतुर्वेदी जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ,उप जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार सिंह संबंधित अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे उन्होंने बाढ़ प्रभावितों से रूबरू मुलाकात की तथा बाढ़ पीड़ितों को निरंतर शासकीय मदद दिलाने का भरोसा दिया।




