
नाहर सिंह यादव
कानपुर देहात।शिवली थाना क्षेत्र के अंतर्गत शिवली-रसूलाबाद मार्ग पर रूरा मोड़ के पास सोमवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों मोटरसाइकिलें तेज रफ्तार में थीं। रूरा मोड़ पर पहुंचते ही दोनों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।मृतकों की पहचान रूरा थाना क्षेत्र के सिमरामऊ बनीपारा निवासी 27 वर्षीय दिवाकर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दिवाकर पुत्र विजय कुमार अपनी ससुराल से चौथे दिन वापस अपने घर आ रहा था। वहीं दूसरा युवक राज अपनी बहन के यहां रसूलाबाद से उन्नाव अपने घर जा रहा था। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची शिवली पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस की मदद से शिवली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।थाना प्रभारी अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। तय




