पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार* द्वारा *इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC)* तथा *ग्रीन कॉरिडोर सेल* का निरीक्षण किया गया। महोदय द्वारा ICCC में स्थापित विभिन्न मॉनिटरिंग सिस्टम एवं *सीसीटीवी कैमरों* के माध्यम से शहर के प्रमुख यातायात स्थलों पर *रियल टाइम ट्रैफिक मॉनिटरिंग* की स्थिति का अवलोकन किया गया। इस दौरान ICCC में तैनात पुलिसकर्मियों को यातायात के दबाव वाले स्थानों पर *विशेष निगरानी* रखते हुए आवश्यकता के अनुसार संबंधित यातायात कर्मियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई एवं यातायात संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान ICCC में तैनात पुलिसकर्मियों एवं संबंधित कर्मचारियों को *सतर्कता एवं तत्परता के साथ कार्य करने तथा प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई* सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुगम , सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए ICCC के माध्यम से निरंतर निगरानी एवं समन्वय बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।
*ग्रीन कॉरिडोर सेल की कार्यप्रणाली* का भी अवलोकन किया गया। ग्रीन कॉरिडोर के माध्यम से *आपातकालीन परिस्थितियों, विशेषकर गंभीर मरीजों को अस्पताल ले जाने वाली एम्बुलेंसों व मरीज वाहन* के निर्बाध एवं त्वरित आवागमन हेतु संबंधित यातायात एवं स्थानीय पुलिस बल के साथ प्रभावी समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए। महोदय ने निर्देशित किया कि ग्रीन कॉरिडोर सेल में सभी ड्यूटीरत कर्मी मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का अक्षरशः पालन करें।आमजन की सुरक्षा एवं जीवन रक्षक सेवाओं को प्राथमिकता देना पुलिस की सर्वोच्च जिम्मेदारी है।
निरीक्षण के दौरान *इंजीनियर राहुल सभरवाल एवं ICCC पुलिस प्रभारी श्री राजीव कुमार* उपस्थित रहे।
पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार* द्वारा *इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC)* तथा *ग्रीन कॉरिडोर सेल*
Leave a comment
Leave a comment




