*स्कूल बचाओ आंदोलन से पहले AAP नेताओं की नजरबंदी, प्रशासन की मंशा पर उठे सवाल*
✒️ उन्नाव में जिलाध्यक्ष कुलदीप यादव और महासचिव शैलेन्द्र उपाध्याय नजरबंद, कार्यकर्ताओं में रोष
📅 01 अगस्त 2025 |
उन्नाव रिपोर्टर: अस्तित्व कुशवाहा (टाइम्स एंड स्पेस)
उत्तर प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के ‘स्कूल बचाओ आंदोलन’ से ठीक एक दिन पहले, उन्नाव पुलिस ने AAP के जिलाध्यक्ष कुलदीप यादव और महासचिव शैलेन्द्र उपाध्याय को उनके आवास पर नजरबंद कर दिया।
इससे पहले पार्टी ने 2 अगस्त को लखनऊ में एक शांतिपूर्ण जनआंदोलन की घोषणा की थी, जिसकी विधिवत अनुमति प्रशासन से प्राप्त की जा चुकी थी।
—
❓ सरकार से डर क्यों?
पार्टी नेताओं ने इस कदम को लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधा हमला बताया है।
उनका आरोप है कि:
जब प्रशासन ने आंदोलन की
इजाजत दी है, तो फिर
नेताओं को नजरबंद करने का कौन-सा तुगलकी फरमान लागू किया गया है? क्या सरकार बच्चों के स्कूल बंद होने के खिलाफ उठ रही आवाज़ से घबरा रही है?”
💬 *जनता और कार्यकर्ताओं की प्रतिक्रिया*
स्थानीय कार्यकर्ताओं में इस पुलिसिया कार्रवाई को लेकर भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि वे किसी भी दमनात्मक नीति के आगे नहीं झुकेंगे और शिक्षा बचाने की इस लड़ाई को हर हाल में जारी रखेंगे।
👁️ अब आगे क्या?
अब सबकी निगाहें 2 अगस्त को लखनऊ में प्रस्तावित प्रदर्शन पर हैं।
📍 *टाइम्स एंड स्पेस*
🖋️ रिपोर्टर: अस्तित्व कुशवाहा, उन्नाव




