By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TimesandspaceTimesandspace
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Reading: कानपुर,सरसैया घाट के गंगा तट पर प्रत्येक रविवार को करौली सरकार जी के द्वारा मां गंगा आरती के संकल्प में गंगा दशहरा पर किया गया
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
TimesandspaceTimesandspace
Aa
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
Search
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Timesandspace > नगर > कानपुर,सरसैया घाट के गंगा तट पर प्रत्येक रविवार को करौली सरकार जी के द्वारा मां गंगा आरती के संकल्प में गंगा दशहरा पर किया गया
नगर

कानपुर,सरसैया घाट के गंगा तट पर प्रत्येक रविवार को करौली सरकार जी के द्वारा मां गंगा आरती के संकल्प में गंगा दशहरा पर किया गया

timesandspace
Last updated: 2024/06/16 at 5:06 PM
timesandspace
Share
4 Min Read
SHARE

कानपुर,सरसैया घाट के गंगा तट पर प्रत्येक रविवार को करौली सरकार जी के द्वारा मां गंगा आरती के संकल्प में गंगा दशहरा पर किया गया भव्य आयोजन जिसमें देश के सभी शहरों से आए भक्तो ने इस आयोजन में भाग लिया। शंकर सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुबोध चोपड़ा ने गंगा आरती के साथ भजन संध्या का आयोजन कर भक्तों को आनंदित किया। आज की गंगा आरती,भजन संध्या व महाहवन के मुख्य अतिथि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल जी की मुख्य उपस्थित गंगा तट पर रही। आरती के पश्चात उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने कहा कि आध्यात्मिक रूप से गंगा जितनी पवित्र निर्मल स्वच्छ और पतित पावनी है अपने ऋषियों ने भौतिक रूप से भी गंगा को उतना ही स्वच्छ निर्मल और पवित्र रखने का निर्देश दिया है। देश की जनता को अपना कर्तव्य समझ कर गंगा को मातृ्वत स्थान देते हुए उन्हें संरक्षित तथा प्रदूषण मुक्त करने हेतु पूर्ण सहयोग करना चाहिए। उन्होंने इस तरह से आयोजनों को करवाने के लिए करौली शंकर महादेव जी को धन्यवाद किया की इस तरह मां गंगा के तट पर आयोजनों से अपनी संस्कृति को बल मिलता है इन आयोजनों में युवाओं को भी अपनी सहभागिता करनी चाहिए ये संदेश भी दिया साथ ही ये भी कहा की पॉलीथिन प्लास्टिक के दोने प्लेटे,विभिन्न संस्कारों से उतारे गए केस,विभिन्न उत्सवों के समय निर्मित होने वाली प्लास्टर ऑफ पेरिस व केमिकल रंगों से रंगी मूर्तियों का विसर्जन,अधजली शव का प्रवाह प्रतिबंध करते हुए कपड़े धोने तथा स्नान के दौरान शैंपू साबुन तेल उबटन आदि का प्रयोग पर रोक लगाई जानी चाहिए। इसी दौरान शंकर सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुबोध चोपड़ा ने मां गंगा के प्रति दायित्वों का निर्वहन करने की अपील करते हु कहा की गंगा के समीपवर्ती क्षेत्रो में स्थापित फैक्ट्री को यथासंभव अन्यत्र स्थापित किया जाए। सीवर गंदे नालो तथा कारखाने से निकलने वाले हानिकारक द्रव्यो को किसी भी स्थिति में गंगा में ना गिरने दिया जाए। औसत जल प्रवाह निरंतर प्रभावित होते रहने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।चोपड़ा ने कहा कि गंगा प्रिजर्वेशन एक्ट सरकार द्वारा बनाया जाए तथा शक्ति से उसका पालन किया जाना चाहिए। इसके साथ ही गंगा में किसी भी प्रकार के प्रदूषण फैलाने को अक्षम्य अपराध की श्रेणी में सम्मिलित करते हुए ऐसे कृतियों को संलिप्त पाए जाने पर कठोर दंड का प्रावधान भी होना चाहिए। आज देश के प्रत्येक नागरिक समाज और सरकार का यह उत्तरदायित्व है कि गंगाजल को प्रदूषित न होने दें ताकि भविष्य में हमें स्वच्छ गंगाजल के लिए कहीं तरसना न पड़े हम सब का मां गंगा को स्वच्छ रखना नैतिक कर्तव्य है। इसी के साथ आज सरसैया घाट पर विशाल गंगा आरती के पश्चात भजन संध्या व महाहवन का सभी भक्तों ने आनंद लिया प्रातः सभी भक्तो ने मां गंगा का आचमन किया और डुबकी लगाई तट पर करौली शंकर महादेव जी के द्वारा महाप्रसाद प्रसाद व शरबत आदि का वितरण किया गया। उपरोक्त करौली सरकार के तत्वाधान में आयोजित प्रत्येक रविवार को होने वाली गंगा आरती में शंकर सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुबोध चोपड़ा,प्रदेश महिला अध्यक्ष मीना द्विवेदी,ज्योती मिश्रा,नंदिनी,प्रीती शुक्ला,ममता मिश्रा,शंकर सेना के कानपुर जिला प्रमुख युवा शाखा विनय वर्मा,जिला प्रमुख विशाल बाजपेयी,आलोक,रितेश तिवारी,आयुष द्विवेदी,अमन शुक्ला के साथ सैकड़ो गंगा भक्त मौजूद रहे।

स्वप्निल तिवारी की रिपोर्ट

You Might Also Like

राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद द्वारा जटिल जियो वाहन टैगिंग व्यवस्था व गेट पास की बहुत ही कम समय सीमा

श्री जगन्नाथ जी महाराज मन्दिर के पट बन्द कानपुर नगर,शनिवार को श्री जगन्नाथ जी महाराज मन्दिर

उ0प्र0 होमगार्ड्स-2025 भर्ती प्रक्रिया के संबंध में समीक्षा गोष्ठी

कानपुर कचहरी में वकील-कांस्टेबल में मारपीट

हरियाली का महाअभियान, कानपुर में रोपे जाएंगे 35.84 लाख पौधे*

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

E-Magazine

14.07.2025
Monthly E-magazine
05.06.2025
Monthly E-magazine

Advertisements

E-paper

05.06.2026
Daily E-paper
04.06.2026
Daily E-paper

क्या सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान भेजा जाना चाहिए?

View Results

Loading ... Loading ...
Track all markets on TradingView
More forecasts: London 30 days weather

You Might also Like

featured image
नगरराज्य

राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद द्वारा जटिल जियो वाहन टैगिंग व्यवस्था व गेट पास की बहुत ही कम समय सीमा

July 11, 2026
नगरराज्य

श्री जगन्नाथ जी महाराज मन्दिर के पट बन्द कानपुर नगर,शनिवार को श्री जगन्नाथ जी महाराज मन्दिर

July 11, 2026
नगर

उ0प्र0 होमगार्ड्स-2025 भर्ती प्रक्रिया के संबंध में समीक्षा गोष्ठी

July 11, 2026
नगर

कानपुर कचहरी में वकील-कांस्टेबल में मारपीट

July 11, 2026

About Us

Timesandspace has become the go-to source for those seeking comprehensive coverage of local and global events. This news portal excels in providing in-depth analysis, breaking news

Quick Link

  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Top Categories

  • Join Us
  • Get Your ID Card
  • DNPA Code Of Ethics
  • Grievance Redressal
  • Our Team

अन्य खबरे

  • राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद द्वारा जटिल जियो वाहन टैगिंग व्यवस्था व गेट पास की बहुत ही कम समय सीमा
  • कानपुर होटल में प्रेमी युगल की मौत,मामले की जांच में जुटी पुलिस — जहरीला पदार्थ खाने की आशंका, उर्सला में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
  • श्री जगन्नाथ जी महाराज मन्दिर के पट बन्द कानपुर नगर,शनिवार को श्री जगन्नाथ जी महाराज मन्दिर
TimesandspaceTimesandspace
Follow US
© 2023 Timesandspace. All Rights Reserved. Developed and Managed By Best News Portal Development Company

WhatsApp us

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?