क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर में मिशन शक्ति के अंतर्गत पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित
कानपुर, 21 अगस्त 2026: क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर में महिलाओं की सुरक्षा, गरिमा, सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में संचालित पहल ‘मिशन शक्ति’ के अंतर्गत पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय “लैंगिक रूढ़ियों की बेड़ियाँ तोड़ना” रखा गया।
प्रतियोगिता का आयोजन 21 अगस्त 2026 को प्रातः 11:00 बजे क्राइस्ट चर्च कॉलेज के वेस्टकॉट लाइब्रेरी में किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए कला एवं दृश्य अभिव्यक्ति के माध्यम से लैंगिक समानता के प्रति अपने विचार व्यक्त किए तथा समाज में प्रचलित लैंगिक रूढ़ियों को चुनौती देने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. विनय जॉन सेबेस्टियन के मार्गदर्शन में किया गया। प्रो. मीत कमल, मिशन शक्ति प्रभारी, ने कार्यक्रम की देखरेख की। डॉ. क्रिस्टीना चरण एवं डॉ. अंकिता पांडेय कार्यक्रम की समन्वयक रहीं।
प्रतियोगिता का मूल्यांकन प्रो. फिरदौस कटियार एवं प्रो. अंजलि श्रीवास्तव द्वारा किया गया। निर्णायकों ने पोस्टरों का मूल्यांकन रचनात्मकता, विषय की प्रासंगिकता, मौलिकता तथा दृश्य अभिव्यक्ति की प्रभावशीलता के आधार पर किया।
प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों का विवरण इस प्रकार रहा:
* प्रथम पुरस्कार: सुहानी कुशवाहा, बी.एससी. प्रथम वर्ष
* द्वितीय पुरस्कार: अक्षरा सिंह, बी.एससी. द्वितीय वर्ष
* तृतीय पुरस्कार: कैसर जहां एवं माही उमर, बी.एससी. प्रथम वर्ष
इस प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों को लैंगिक समानता के प्रति जागरूकता फैलाने तथा सामाजिक मान्यताओं एवं रूढ़ियों के प्रति प्रगतिशील और समावेशी दृष्टिकोण विकसित करने के लिए एक सार्थक मंच प्रदान किया।
प्रेस समिति




