BREAKING NEWS
🚨 कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की बड़ी कार्रवाई!
• 15 लाख रुपये से अधिक कीमत की 13 किलो 650 ग्राम नाजायज गांजा बरामद।
• चेकिंग के दौरान सर्कुलेटिंग एरिया के पास पाइप के नीचे से आरोपी गिरफ्तार।
• जीआरपी कानपुर सेंट्रल और आरपीएफ पोस्ट की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई।
• गिरफ्तार आरोपी की पहचान विनय कुमार शर्मा, उम्र 36 वर्ष, निवासी सिवान बिहार के रूप में हुई।
• आरोपी के पास से एक ट्रॉली बैग में भारी मात्रा में गांजा बरामद।
• पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गांजा उड़ीसा से लेकर आनंद विहार दिल्ली जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहा था।
• जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की।
• बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 15 लाख रुपये से अधिक बताई गई।
संवाददाता मो ताशकैन




