विशाल तिरंगा यात्रा निकाल कर्मचारिओ ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को बुलंद किया
कानपुर। कानपुर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद् के जिलाअद्यक्ष राजा भरत अवस्थी की उपस्थिति में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा के माध्यम से जहां राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं समर्पण का संदेश दिया गया, वहीं सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल करने की मांग को भी प्रमुखता से उठाया गया।ज्ञापन प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया गया।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ दोपहर 02:30 बजे सरसैया घाट, कानपुर से हुआ। भारी संख्या में कर्मचारिओ ने हाथों तिरंगा लेकर यात्रा में सहभागिता की। यात्रा के दौरान राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ पुरानी पेंशन बहाल करो की मांग भी जोरदार ढंग से उठाई गई।
यात्रा सरसैया घाट से प्रारंभ होकर कलेक्ट्रेट कार्यालय, कानपुर पहुँची। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों ने अपने सेवाकाल में देश और समाज की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसलिए कर्मचारियों के भविष्य की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुरानी पेंशन व्यवस्था को पुनः लागू किया जाना चाहिए।उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अटल बिहारी सिंह ने कहा कि पेंशन बुढ़ापे की लाठी है,मंत्री ब्रजेश कुमार कटियार ने कहा कि सरकार पुरानी पेंशन बहाल करे
राजा भरत अवस्थी ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, सम्मान और गौरव का प्रतीक है। इसी राष्ट्रीय भावना के साथ कर्मचारियों के हित में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से सरकार और जनप्रतिनिधियों तक पहुँचाना इस यात्रा का प्रमुख उद्देश्य रहा।




