आज से शुरू होंगी महिला वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता
कानपुर नगर, आज 10 मार्च से 12 मार्च तक देवरिया में महिला वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता शुरू हो रही है। यह जानकारी क्षेत्रीय क्रीडा विभाग ग्रीनपार्क के कुश्ती प्रशिक्षक राम सजन यादव द्वारा दी गयी। इस ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए पूर्व में महिला तथा पुरूष टीम का चयन कर लिया गया था।
ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर राजयस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए देवरिया में आज से 12 मार्च तक कुश्ती प्रतियोगिता शुरू हो रही है। इससे पहले चंदौली में पुरूष वर्ग की प्रतियोगता का समापन 8 मार्च को हो गया। इस प्रतियोगिता के लिए पूर्व में महिला टीम का चयन कर लिया गया था, जिमसें लालहेपुर में हुए चयन ट्रायल में महिला वर्ग की खिलाडियों ने विभिन्न भार वर्ग में अपनी दावेंदारी प्रस्तुत की थी। आज से शुरू होने वाली कुश्ती प्रतियोगिता में महिला वर्ग के खिलाडी नौ भर वर्ग में हिस्सा ले रहे है। महिला वर्ग की टीम का मैनेजर राम सजन बनाये गये है। महिला वर्ग की टीम में रोशनी, मोनिका यादव, आरती निषाद, रचना मौर्य, आकांक्षा जोशी, सुषमा, जीविशा चौधरी, अनीता चौधरी, कल्पना राव शामिल है।
हरिओम की रिपोर्ट