*भाजपा लोकसभा प्रत्याशी घोषित होने के बाद साक्षी महाराज पहुंचें उन्नाव*
शुभम शुक्ला संवाददाता
*लोकसभा उन्नाव से तीसरी* बार भाजपा के प्रत्याशी बनाये गए साक्षी महाराज*
जनपद उन्नाव से है जहाँ भाजपा ने लोकसभा प्रत्याशी की प्रथम सूची जारी की। जारी सूची में भारतीय जनता पार्टी ने लगातार तीसरी बार लोकसभा उन्नाव से साक्षी महाराज पर भरोसा जताते हुए उम्मीदवार घोषित किया।
प्रदेश की राजधानी से सटे औद्योगिक नगरी उन्नाव से
तीसरी बार भाजपा प्रत्याशी घोषित होने पर सांसद साक्षी महाराज उन्नाव पहुंचें। जहाँ
सांसद साक्षी महाराज का लखनऊ से उन्नाव तक कई जगह पदाधिकारियों ने फूलों की माला पहनाकर जोरदार भव्य स्वागत किया। चार पहिया वाहन से लोकसभा क्षेत्र में रोड शो करते हुए कार्यकर्ताओ से मुलाक़ात की।
इस मौके पर सदर विधायक पंकज गुप्ता, विधायक आशुतोष शुक्ला, विधायक बम्बालाल दिवाकर , विधायक श्रीकांत कटियार, अरुण सिंह व इत्यादि भाजपा कार्यकर्त्ता ने पुरे हर्षोल्लास के साथ सांसद का जोरदार स्वागत किया।
फिलहाल जीत की हैट्रिक लगाने के लिए साक्षी महाराज ने अपनी कमर कस ली है।