सीएसए में नशा मुक्त परिसर के अंतर्गत योग सत्र का हुआ आयोजन*
कानपुर नगर, चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कानपुर में *“नशा मुक्त परिसर” अभियान”* के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए योग सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को योग एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करते हुए तनाव कम करने तथा नशे जैसी हानिकारक प्रवृत्तियों से दूर रहने के लिए प्रेरित करना था।
योग सत्र का संचालन डॉ.संजीव सिंह सहायक कुलसचिव के मार्गदर्शन के अंतर्गत किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को योग के विभिन्न अभ्यास कराए तथा दैनिक जीवन में योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योग शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के साथ-साथ तनाव को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यक्रम का मार्गदर्शन डॉ.मुकेश श्रीवास्तव,अधिष्ठाता छात्र कल्याण तथा *डॉ उमा नाथ शुक्ला, कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना, इकाई-7 द्वारा किया गया। योग सत्र में लगभग 130 विद्यार्थियों जिनमें राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-7 के स्वयंसेवक भी शामिल थे, ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नियमित योग, सकारात्मक सोच एवं स्वस्थ दिनचर्या अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। आयोजन ने *“नशा मुक्त परिसर”* के संदेश को प्रभावी ढंग से विद्यार्थियों तक पहुँचाते हुए स्वस्थ, तनावमुक्त एवं नशामुक्त युवा पीढ़ी के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल प्रस्तुत की।
हरिओम की रिपोर्ट 




