दो साल से फरार वांछित 10 हजार का इनामी लखनऊ में दबोचा
— शातिर 2 करोड़ 20 लाख 75 हजार 800 रुपये की धोखाधड़ी के मामले में चार वर्षों से था वांछित
कानपुर नगर, 2 करोड़ 20 लाख 75 हजार 800 रुपये की धोखाधड़ी के मामले में चार वर्षों से वांछित ₹10 हजार का इनामी आरोपी आखिरकार रेलबाजार थाना प्रभारी अमान सिंह के नेतृत्व में पुलिस के शिकंजे में आ गया। पुलिस ने मो. इरफान को लखनऊ के गुडम्बा स्थित अफसान अपार्टमेंट से गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक आरोपी पर फर्म के GST नंबर का कथित दुरुपयोग कर करोड़ों की धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार ठिकाने बदल रहा था। 27 फरवरी 2026 को उस पर ₹10 हजार का इनाम घोषित किया गया था।
थाना पुलिस और सहयोगी सर्विलांस और सूचना तंत्र ने इस बार आरोपी का ठिकाना पकड़ लिया और 21 अगस्त को रेलबाजार पुलिस टीम ने लखनऊ पहुंचकर उसे दबोच लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। दो साल से पुलिस को दौड़ा रहा इनामी आखिरकार खुद ही पुलिस के सामने आ गया।




