प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गोविंद नगर में रोशन होंगे दीये, विधायक सुरेंद्र मैथानी ने बांटी सामग्री
कानपुर। गोविंद नगर विधानसभा अंतर्गत सेवा कार्यालय में विधायक सुरेंद्र मैथानी की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक के दौरान विधायक सुरेंद्र मैथानी ने मोदी जी के जन्मदिन के आज पूर्व संध्या के अवसर पर “एक दिया आशीर्वाद का” हेतु, प्रत्येक मंडलों में 04 तेल के कनस्तर और 3500 बतियां रुई की बाती)भरपूर मात्रा में बांटी गई।
विधायक जी ने,उक्त अवसर पर कहा कि आगामी 17 सितंबर (दिन बृहस्पतिवार) को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले,01 माह तक सेवा पखवाड़ा’ के तहत विशेष भिन्न-भिन्न प्रकार के 13 कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। तथा प्रातः 9:00 बजे से साएँ 4:00 बजे तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुजैनी में ब्लड डोनेशन का कैंप लगाकर मोदी जी के जन्म दिवस पर “रक्तदान महादान” की सेवा भी हम सब कार्यकर्ता बंधु करेंगे।
विधायक जी ने कहा कि इस खास दिन “एक दिया आशीर्वाद का” मोदी जी के नाम” अभियान के तहत क्षेत्र के हर स्थान, प्रत्येक बूथ एवं प्रत्येक घरों पर एवं विभिन्न मंदिरों ,विद्यालयों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा सामाजिक एवं धार्मिक आयोजन स्थलों पर भी,शाम 6:00 से 7:00 के बीच दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। मोदी जी शतायु हूं दीर्घायु हो और जीवन के 25 वर्ष लगातार बिना रुके बिना थके अपनी सेवाएं तथा अपने को खपा देने के लिए निरंतर बिना किसी छुट्टी के देश की सेवा कर रहे हैं ऐसे में अपने देश के प्रधानमंत्री का सम्मान और जन्मदिन मनाने का मतलब साफ है कि, देश के 140 करोड लोगों का सम्मान किया जा रहा है और मोदी जी के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की जा रही है।
अभियान की तैयारियों को गति देते हुए विधायक जी ने सभी मंडल अध्यक्षों को तेल के केन (कनस्तर) और दीया-बत्ती वितरित की। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा, “पार्टी की ओर से दीया, तेल और बत्ती की पूरी व्यवस्था कर दी गई है। इसके अलावा भी यदि कही भी,किसी अन्य सामग्री या व्यवस्था की कमी पड़ेगी, तो उसे गोविंद नगर विधानसभा कार्यालय द्वारा तुरंत पूरा किया जाएगा।”
सुरेंद्र मैथानी ने सभी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय जनता से 17 सितंबर को अपने-अपने क्षेत्रों में दीये जलाकर प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करने का आह्वान किया।
उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधानसभा प्रभारी,जिला महामंत्री प्रमोद विश्वकर्मा जी एवं दीपक सिंह जी एवं मंडल अध्यक्ष गन अजय राय जी एवं दीपक शुक्ला जी एवं डॉ विजय पटेल जी एवं वेद मिश्रा जी एवं राजा पंडित, अनिरुद्ध सेंगर, सोनू राठौर, मनोज कटियार, अभिषेक सेंगर, राघवेंद्र दुबे,अरुण दुबे, दीपक राजपूत, आदि लोग मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गोविंद नगर में रोशन होंगे दीये, विधायक सुरेंद्र मैथानी ने बांटी सामग्री
Leave a comment
Leave a comment




