शुरू हुई ईवीएम की फस्र्ट लेवल चेकिंग प्रक्रिया
कानपुर नगर, आने वाले वर्ष में होने वाले विधानसभा के चुनावों के देखते हुए निर्वाचन आयोग द्वारा चुनावों की तैयारियों को तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में गुयवार से ईवीएम की फस्र्ट लेवल चेकिंग की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है।
इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया गया कि ईवीएम की फस्ट्र लेवल चेकिंग(एफएलसी) प्रक्रया शुरू हो गयी है। इस प्रक्रिया को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए बेंगलुरू से इंजीनियरों की टीम आई है। वहीं यह पूरी प्रक्रिया पूर्ण करने में लगभग दो सप्ताह का समय लग सकता है। बताया गया कि प्रक्रिया के अंतर्गत मशीनों की तकनीकी जांच तो की ही जायेगी साथ ही मशीनो में फीड पुराने डेटा को भी नियमानुसार हटाकर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयार किया जायेगा। बताया गया कि इस तैयारियों को लेकर कुछ दिन पहले लखनऊ में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था।




