🚨 ब्रेकिंग न्यूज़
कल्याणपुर पुलिस ने 10 हजार के इनामिया को किया गिरफ्तार
कल्याणपुर थाना क्षेत्र में करीब 5 वर्ष पहले युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामिया आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आवास विकास चौकी इंचार्ज सचिन भाटी व उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा।
बताया जा रहा है कि युवक की मौत के बाद मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ था, जिसमें कई लोगों के नाम लिखे थे। मामले में आरोपी करीब पांच वर्षों से फरार चल रहा था। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।




