💁🏻♂️*18 सितंबर, शुक्रवार सुबह तक के मुख्य समाचार*
🔸 *कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) अब आदिवासी इलाकों के स्कूलों में जाएगी*, “स्कूल ठीक करो” अभियान उदयपुर संभाग से होगी शुरु, मारपीट के बाद ही स्कूल ठीक करेंगे तो हम पिटने को तैयार – बोले CJP नेता आशुतोष रांका
🔸 *राजस्थान मौसम अपडेट:* राज्य के 28 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, उदयपुर में अल सुबह से हो रही बारिश, कल उदयपुर में दिन में तापमान 31.6 और रात को 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज, दिन में चित्तौड़गढ@32.4, राजसमंद@31.2
🔸 उदयपुर के सूरजपोल थाना क्षेत्र के *मंदिर में प्रतिमा खंडित कर भागे बदमाश*, किशनपोल के इंद्रानगर बीड़ा में पिपलेश्वर महादेव मंदिर की घटना, लोगों में आक्रोश
🔸 उदयपुर में भैंसों को पानी पिलाकर *घर लौट रही 60 वर्षीय महिला से लूट*, विरोध करने पर मारपीट, गोगुंदा के छिपाला गांव की मंडी की भागल की घटना
🔸 *मेघालय की राजधानी शिलांग दहली*, सरकारी दफ्तरों और पुलिस ठिकानों पर एक के बाद एक बम हमले
🔸 *एन चंद्रशेखरन बने रहेंगे टाटा ग्रुप के चेयरमैन*, बोर्ड मीटिंग में 5 साल के नए कार्यकाल पर लगी मुहर, नोएल टाटा के जताई अपत्ति
🔸 *22 जनवरी से होंगी जेईई मेन की परीक्षाएं,* NTA ने जारी किया कैलेंडर
🔸 *इंडिगो एयरलाइंस में सफर हुआ महंगा*! एक्स्ट्रा बैगेज समेत कई सर्विस के चार्ज बढ़े
🔸 *अलीगढ़ में करणी सेना नेता की सड़क पर पिटाई,* माफी मांगते वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केस
🔸 शादियों में सिंगल डिश, मॉर्केट-मॉल 9 बजे बंद, *ईंधन की कमी से किफायती मोड पर पाक*
🔸 *नेपाल बाढ़: मरने वालों का आंकड़ा 1410 पहुंचा*, 6100 लोग लापता
🔸 *अमेरिका ने अंतरिक्ष में तैनात किए हथियार*, रूस और चीन ने जताई कड़ी आपत्ति
🔸 *अजब गजब न्यूज़*: नासिक में शिकायतें नहीं सुनीं तो प्रदर्शनकारी ‘समस्या’ ही ले आए बोरी में भरकर, निफाड़ में आवारा कुत्तों से परेशान लोग चार-पांच कुत्तों को बोरियों में भरकर निफाड़ नगर पंचायत के मुख्य अधिकारी के ऑफिस गए पहुंच, बोरी खोलकर कुत्तों को सीधे अफसर की टेबल पर दिया छोड़, अचानक टेबल पर ‘चार पैर वाले फरियादी’ से मिल, अफसर कुर्सी समेत गए हिल, प्रदर्शनकारियों का आरोप- इलाके में कुत्तों के काटने की शिकायतों के बावजूद प्रशासन ने नहीं की कार्रवाई, इस प्रदर्शन के बाद लोगों को मिला समस्या के निदान का आश्वासन, पर लोग कस रहे तंज -जनता दौड़े तो फाइल न दौड़े, पर फाइलों पर कुत्ते बैठें तो अफसर दौड़े, इससे पहले मिलता था जवाब गोल मोल, अब देखना ये है-एक्शन होगा या अगली बार कुत्ते ही देंगे एप्लीकेशन खोल
🔸 भारत को मिलेगी आसमान की ‘त्रिशक्ति’, *आज एचएएल वायुसेना को सौंपेगा तेजस ट्रेनर, HTT-40 और ध्रुव NG हेलीकॉप्टर*
🔹 क्रिकेट: *तीसरे टी-20 में भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से हराया*, अभिषेक शर्मा ने 108 रन बनाए




