*श्रीमान पुलिस उपायुक्त पूर्वी द्वारा थाना जाजमऊ का वार्षिक निरीक्षण*
आज दिनांक 16.09.2026 को *श्रीमान पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्री सत्यजीत गुप्ता* द्वारा *थाना जाजमऊ का वार्षिक निरीक्षण* किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, मालखाना, हवालात, शस्त्रागार एवं महिला हेल्प डेस्क सहित समस्त व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई।निरीक्षण के उपरांत थानाध्यक्ष एवं समस्त स्टाफ को निम्नलिखित निर्देश प्रदान किए:
• थाने में आने वाले फरियादियों के साथ संवेदनशील व व्यावसायिक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए।
• अभिलेखों (रोजनामचा, विवेचना रजिस्टर, मालखाना आदि) का सुव्यवस्थित संधारण किया जाए।
• लंबित विवेचनाओं को समयबद्ध रूप से निष्पादित किया जाए।
• महिला हेल्प डेस्क को सक्रिय एवं संवेदनशील रूप से संचालित किया जाए।
• थाना परिसर की साफ-सफाई एवं अनुशासन बनाए रखने के निर्देश।
• वांछित अपराधियों एवं एनबीडब्ल्यू की तामीली में तेजी लाने के निर्देश।
• शस्त्रागार एवं हवालात का नियमित निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए व संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं स्थलों की नियमित चेकिंग तथा विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए जिससे क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनी रहे।




