अधिवक्ता कल्याण की प्रथम योजना 1974 लागू कराने वाले आर के शर्मा को किया गया नमन
कानपुर नगर, कानपुर बार एसोसिएशन हाल स्मृति शेष पं राम कृष्ण शर्मा एडवोकेट की श्रद्धांजलि सभा में अधिवक्ताओं ने अपने अपने श्रद्धासुमन अर्पित कर किया नमन ।
बार एसोसिएशन अध्यक्ष योगेन्द्र अवस्थी ने बताया कि बाबू जी ने सन 1974 में उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा से मिल प्रदेश की प्रथम अधिवक्ता कल्याणकारी योजना अधिवक्ता सामूहिक बीमा योजना रु 5 लाख शुरू कराई थी जिसकी राशि बढ़ते बढ़ते आज रु 5 लाख हो गई है और दिवंगत अधिवक्ताओं के परिजनों को वितरित भी हो रही है।
अविनाश बाजपेई पूर्व अध्यक्ष लॉयर्स एसोसिएशन ने
कहा कि श्री शर्मा के अधिवक्ता कल्याणकारी कार्यों को आगे बढ़ाने को उनके पुत्र लॉयर्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष पं रवीन्द्र शर्मा निरंतर लगे हुए है दो दिन पूर्व मुख्यमंत्री ने वकीलों को रुपया 5 लाख प्रति वर्ष कैश लेश इलाज की सुविधा दी है वो रवीन्द्र शर्मा की कानपुर के अधिवक्ताओं के साथ वर्षों के संघर्ष और मुख्यमंत्री से की गई सकारात्मक वार्ता का परिणाम है।
रवीन्द्र शर्मा ने कहा कि पिता के दिखाएं रास्ते पर चल अधिवक्ताओं को सपरिवार उनकी मजबूती के लिए अधिकाधिक कल्याण कारी योजनाओं को लागू कराने में लगे रहेंगे। यही पिता जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी ।
प्रमुख रूप से नरेश त्रिपाठी भानु द्विवेदी राम आश्रय त्रिपाठी भगवत दास आनंद गौतम कपिल दीप सचान अश्वनी आनंद रमा कांत योगेश कुमार गौरी शंकर मुमताज मधु यादव राजेश त्रिपाठी राजेश शुक्ला विजय कुमार फारुख अहमद आदि रहे




