*उन्नाव सैयद अब्बासपुर में 10 बीघे की अवैध प्लॉटिंग पर चला*उन्नाव सैयद अब्बासपुर में 10 बीघे की अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर।*
(बिना स्वीकृत लेआउट के हो रही थी प्लॉटिंग, नोटिस के बाद भी नियमों का पालन न करने पर कार्रवाई)
उन्नाव। सैयद अब्बासपुर राजस्व गांव में मंगलवार दोपहर प्रशासन ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई की। उन्नाव-शुक्लागंज डेवलपमेंट अथॉरिटी (यूएसडीए) के सचिव के नेतृत्व में पहुंची टीम ने जेसीबी से करीब 10 बीघे जमीन पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई सिटी मजिस्ट्रेट मनोज सिंह की मौजूदगी में हुई।
बिना स्वीकृत लेआउट के कर रहे थे प्लॉटिंग
अधिकारियों के मुताबिक, करीब 10 बीघे जमीन पर बिना स्वीकृत लेआउट के प्लॉटिंग की जा रही थी। प्राधिकरण की ओर से संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर स्वीकृत लेआउट प्रस्तुत करने का मौका दिया गया था। कई अवसर और अंतिम मौका दिए जाने के बाद भी लेआउट जमा नहीं किया गया। इसके बाद मंगलवार को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।
प्रदीप, राजू और सुरेश के नाम सामने आए
यूएसडीए अधिकारियों के अनुसार, राजस्व अभिलेखों में प्लॉटिंग से जुड़े मुख्य नाम प्रदीप राजपूत, राजू रावत और सुरेश शुक्ला समेत कुछ अन्य लोगों के सामने आए हैं। अधिकारियों का कहना है कि चार-पांच लोग मिलकर जमीन पर प्लॉटिंग का काम कर रहे थे।
करीब डेढ़ करोड़ रुपये बताई जमीन की कीमत
कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से बनाए गए प्लॉट और अन्य निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त किया गया। अधिकारियों के अनुसार, सड़क से करीब 300 मीटर दूर स्थित जमीन का सर्किल रेट लगभग डेढ़ करोड़ रुपये प्रति हेक्टेयर है। कार्रवाई वाली जमीन की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये बताई गई है।
प्रॉपर्टी डीलरों को चेतावनी
यूएसडीए अधिकारियों ने प्रॉपर्टी डीलरों को नियमों के तहत ही प्लॉटिंग करने की चेतावनी दी। साथ ही लोगों से अपील की गई कि प्लॉट खरीदने से पहले यूएसडीए कार्यालय में लेआउट और नक्शे की स्वीकृति की जानकारी जरूर लें। अधिकारियों के मुताबिक, स्वीकृत नक्शे वाली जमीन खरीदने से भविष्य में होने वाली प्रशासनिक कार्रवाई से बचा जा सकता है।
*अस्तित्व कुशवाहा उन्नाव संवाददाता* बुलडोजर।*

*अस्तित्व कुशवाहा उन्नाव संवाददाता*