*19 साल बाद मिला इंसाफ, सड़क हादसे के आरोपी को हुई सज़ा*
बाँदा-ब्यूरो
अल्तमश हुसैन
बांदा। डीजीपी उत्तर प्रदेश के महत्वाकांक्षी अभियान ऑपरेशन कॉन्विकशन के तहत बांदा पुलिस लगातार अपराधियों को सजा दिला रही है। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने 19 साल पुराने मामले में न्यायालय में प्रभावी पैरवी कर आरोपी को सजा दिलाई।थाना कोतवाली नगर में जिसमें तेज व लापरवाही से वाहन चलाकर एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। पुलिस की सटीक विवेचना और कोर्ट में मजबूत पैरवी के न्यायालय ने आरोपी बुद्ध प्रकाश पुत्र रमेशचन्द्र निवासी शिवहद, थाना गिरवां, जनपद बांदा को 02 वर्ष के कठोर कारावास व 10 हजार 500 रुपये के जुर्माने से दंडित किया। सज़ा सुनाई के बाद एसपी पलाश बंसल न बताया कि डीजीपी उत्तर प्रदेश के निर्देशन में चल रहे ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत पुराने से पुराने मामलों में भी पीड़ितों को न्याय दिलाना हमारी प्राथमिकता है। कोतवाली नगर पुलिस की प्रभावी पैरवी से 2007 के इस मामले में आरोपी को सजा मिली है। जनपद में अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, चाहे मामला कितना भी पुराना क्यों न हो।एसपी ने इस सफलता पर पूरी टीम की सराहना की है।




