*अकबरपुर पुलिस को बड़ी सफलता, 3 चोरी की बाइक व 1*अकबरपुर पुलिस को बड़ी सफलता, 3 चोरी की बाइक व 1 चेसिस सहित बदमाश गिरफ्तार, तमंचा बरामद*
नाहर सिंह यादव
कानपुर देहात । अकबरपुर पुलिस द्वारा रात में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने तीन मोटरसाइकिल व एक चेसिस सहित एक बदमाश को पकड़ा है।
जानकारी के अनुसार अकबरपुर पुलिस रात में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास की सूचना पर जानकारी मिली कि नवीपुर में झाड़ी बाबा के पास एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से आ रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
जब मोटरसाइकिल की जांच की गई तो वह चोरी की निकली। पकड़े गए व्यक्ति से जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसकी निशानदेही पर दो और मोटरसाइकिल तथा एक चेसिस बरामद कर ली गई।पकड़े गए बदमाश का नाम आलम बताया जा रहा है, जबकि उसका साथी इस्लाम भागने में सफल रहा। पूछताछ में आलम ने बताया कि यह सभी गाड़ियां अनंत राज हॉस्पिटल तथा अन्य जगहों से चोरी की गई थीं और वह इन्हें बेचने की फिराक में था। कई गाड़ियां पहले ही बेची जा चुकी हैं।
बताया जा रहा है कि यह अपराधी शातिर किस्म का है और इससे पहले भी चोरी व अन्य जिलों से चोरी का माल पकड़े जाने पर जेल जा चुका है।पुलिस ने इसके पास से एक 315 बोर का तमंचा व दो कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस ने दूसरे फरार साथी इस्लाम की तलाश शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई में जुटी है। थानाध्यक्ष हरमीत सिंह ने बताया कि उसके अन्य साथियों का भी पर्दाफाश किया जाएगा । चेसिस सहित बदमाश गिरफ्तार, तमंचा बरामद*
नाहर सिंह यादव
कानपुर देहात । अकबरपुर पुलिस द्वारा रात में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने तीन मोटरसाइकिल व एक चेसिस सहित एक बदमाश को पकड़ा है।
जानकारी के अनुसार अकबरपुर पुलिस रात में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास की सूचना पर जानकारी मिली कि नवीपुर में झाड़ी बाबा के पास एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से आ रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
जब मोटरसाइकिल की जांच की गई तो वह चोरी की निकली। पकड़े गए व्यक्ति से जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसकी निशानदेही पर दो और मोटरसाइकिल तथा एक चेसिस बरामद कर ली गई।पकड़े गए बदमाश का नाम आलम बताया जा रहा है, जबकि उसका साथी इस्लाम भागने में सफल रहा। पूछताछ में आलम ने बताया कि यह सभी गाड़ियां अनंत राज हॉस्पिटल तथा अन्य जगहों से चोरी की गई थीं और वह इन्हें बेचने की फिराक में था। कई गाड़ियां पहले ही बेची जा चुकी हैं।
बताया जा रहा है कि यह अपराधी शातिर किस्म का है और इससे पहले भी चोरी व अन्य जिलों से चोरी का माल पकड़े जाने पर जेल जा चुका है।पुलिस ने इसके पास से एक 315 बोर का तमंचा व दो कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस ने दूसरे फरार साथी इस्लाम की तलाश शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई में जुटी है। थानाध्यक्ष हरमीत सिंह ने बताया कि उसके अन्य साथियों का भी पर्दाफाश किया जाएगा ।