नाले पर दीवार बनने से चिडियाघर में नही आ रहा नाले का गंदा पानी
– चिडियाघर की झील में मछलियों के मरने के बाद नाला अवरूद्ध करने का लिया गया था फैसला
– आजाद नगर डीपो से निकलने वाला गंदा तेल मिल रहा था नाले के पानी में
– झील के पानी में आक्सीजन बढाने के लिए केमिकल व दवाईयों का किया गया प्रयोग
कानपुर नगर, काफी समय से कानपुर चिडियाघर की झील में आजाद नगर नाले का पानी आकर मिल रहा था, जिससे झील का पानी दूषित हो गया था और लगातार मछलियां मरने लगी थी। बरसात में स्थिति और भी बिगड गयी और काफी मात्रा में नाले का पानी झील में आया, जिसके बाद गहनता से इस विषय पर जांच के बाद नाले को दीवार खडी कर बंद कर दिया गया।
आजाद नगर नाले का गंदा पानी चिडियाघर की झील में आने पर हुए प्रदूषित पानी के कारण सैकडों मछलियां मर चुकी थी। नाले में आजाद नगर डीपों से निकलने वाला गंदे तेल के कण भी पानी में पाये गये थे। इसके बाद नाले को बंद करने का फैसला लिया गया। क्षेत्रीय वन अधिकारी ने बताया कि नाले के पानी को रोकने के लिए एक दीवार खडी कर पानी का रास्ता रोक दिया गया है इसके साथ ही पानी में आॅक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए केमिकल और दवाईयां डाली गयी ।




