आचार्य रघुवीर इंटर काॅलेज में पडा मिला सुरक्षा गार्ड का संदिग्ध परिस्थितयों में शव
– शुक्रवार की सुबह काॅलेज के प्रधानाचार्य ने पुलिस को दी घटना की जानकारी
– चेकेरी थानाक्षेत्र के यादव नगर का रहने वाला था मृतक, सुरक्षा गार्ड के रूप में था कार्यरत
कानपुर नगर, कानपुर के थाना महाराजपुर क्षेत्र स्थित आचार्य रघुवीर इंटर काॅलेज में सुरक्षा गार्ड के पद पर तैनात कर्मचारी का संदिग्ध परिस्थियों में शव शुक्रवार की सुबह काॅलेज परिसर में पडा होने की सूचना के बाद हडकंप मच गया। आनन-फानन में कर्मचारी के शव की सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहंुची पुलिस ने पूंछतांछ करते हुए जांच शुरू की।
काॅलेजन के प्राधानाचार्य गिरजेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि कार्यरत् सुरक्षा गार्ड 65 वर्षीय सुरेश तिवारी थाना क्षेत्र चकेरी के यादव नगर का रहने वाला था। काॅलेज परिसर में उसका शव पडे होने की सूचना पुलिस को दी गयी, जिसके बाद उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह मौके पर पहुंचे।
डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता तथा चकेरी थाना प्रभारी आशुतोष सिंह भी काॅलेज पहुंची और घटना की जानकारी ली। घटना स्थल पर फोरेसिंक टीम के साथ मिलकर साक्ष्य एकत्र किए गऐ। महाराजपुर थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी।




