जलापूर्ति पर दाखिल परिवाद पर फैसला आज
– सेंट्रल बार ऐसासिएशन के महामंत्री ने स्थायी लोक अदालत में किया था परिवार दाखिल
कानपुर नगर, सेंट्रल बार एसोसिएशन के महामंत्री प्रवीण फाइटर द्वारा स्थायी लोक अदालत में दस जनवरी को नगर आयुक्त और महाप्रबंधक जलकल विभाग के विरूद्ध एक परिवार दाखिल किया था, जिस पर अदालत में बहस भी हो चुकी है।
बता दें कि जो स्थायी आदालत में परिवाद दखिल किया गया था, उसमें आरोप लगाया गया था कि मध्य प्रदेश के इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित जलापूर्ति के कारण सैकडों लोग जहां बीमार हो गये थे तो वहीं बीस लोगों की मौत भी हो गयी थी। इसी प्रकार कानपुर के कई क्षेत्रों में पुरानी पाइप लाइनो के माध्यम से जलापूर्ति हो रही है। शहर की जलापूर्ति को लेकर दाखिल इस परिवार पर बहस भी पूरी हो चुकी है, जिसमें जलकल ने अदालत में रिपोर्ट लगाई थी कि सभी छह जोनो में गुणवत्ता की जांच करने के बाद ही जलापूर्ति की जा रही है। इस विवाद पर बहस के बाद आज फैसला सुनाया जा सकता है।




