व्यापारी की हत्या पर कांग्रेस का आक्रोश
व्यापारी की हत्या पर कांग्रेस का आक्रोश
—हिस्ट्रीशीटर आरोपी अब तक फरार, हल्की धाराओं में कार्रवाई का आरोप- बुलडोजर चलाने की मांग
कानपुर नगर, काकादेव में सड़क पर पेशाब करने से रोकने पर व्यापारी अमित कुमार की बेरहमी से पिटाई कर हत्या किए जाने के मामले में कानपुर महानगर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। कांग्रेस नेताओं ने पत्नी शिवानी, पुत्र अर्पित एवं रुद्राक्ष से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।
परिजनों ने कांग्रेस नेताओं को बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हल्की धाराएं लगाई हैं, जबकि घटना के सीसीटीवी फुटेज सामने होने के बावजूद कठोर कार्रवाई नहीं की गई है। सबसे गंभीर बात यह है कि आरोपी हिस्ट्रीशीटर बताए जा रहे हैं और इसके बावजूद अभी तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।परिवार में कहा कि हिस्ट्रीशीटरों के घर बुलडोजर चले और उनका एनकाउंटर हो।
जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि सड़क पर खुलेआम कानून हाथ में लेकर एक व्यापारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई और पुलिस की कार्रवाई सवालों के घेरे में है। जब आरोपी हिस्ट्रीशीटर हैं तो उन्हें अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया? उन्होंने मांग की कि दोषियों पर हत्या सहित सभी गंभीर धाराओं में कठोर कार्रवाई की जाए और आरोपियों के अवैध निर्माण की जांच कर कानून के अनुसार बुलडोजर कार्रवाई की जाए।
कांग्रेस की प्रमुख मांगें:
– हिस्ट्रीशीटर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी हो।
– आरोपियों पर हत्या सहित कठोरतम धाराएं लगाई जाएं।
– सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सभी दोषियों की पहचान कर कार्रवाई हो।
– आरोपियों की संपत्तियों/अवैध निर्माण की जांच कर कानून के अनुसार बुलडोजर कार्रवाई की जाए।
– पीड़ित परिवार को पूर्ण सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित किया जाए।
पवन गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए सड़क से लेकर हर स्तर तक संघर्ष करेगी। यदि आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, कठोर धाराओं में कार्रवाई और निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो कांग्रेस आंदोलन को और तेज करेगी।