सीएसए में विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण व राधा की वेशभूषा में दी मनमोहक प्रस्तुतियां
कानपुर नगर, चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मानव विकास विभाग एवं पारिवारिक अध्ययन विभाग के अंतर्गत नर्सरी ऑब्जरवेशन लैब में जन्माष्टमी प्रोग्राम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा की वेशभूषा में मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, माखन चोरी और गीता के संदेश पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सभी बच्चे कृष्ण और राधा की ड्रेस मे बहुत ही मनमोहक लग रहे थे l बच्चों ने कृष्ण भगवान की पूजा की l जिसमें कृष्ण और गोपियों की लीलाओं एवं कृष्ण जी के बालपन का विस्तार पूर्वक वर्णन किया गया l
कृष्ण के रूप में प्रथम स्थान अद्विक सिंह, द्वितीय स्थान कृष्णा, तृतीय स्थान हर्ष एवं विनायक को संयुक्त रूप में दिया गया l राधा की ड्रेस में प्रथम स्थान आश्वी पांडे द्वितीय स्थान शालिनी तृतीय स्थान में अंशिका एवं शांभवी को दिया गयाl इस अवसर पर विभाग की प्रभारी डॉक्टर मुक्ता गर्ग ने बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए बच्चों को चॉकलेट एवं उपहार वितरण किया l इस कार्यक्रम को सफल बनाने में नर्सरी शिक्षा श्रीमती रेणु ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया इस अवसर पर पी एचडी के छात्र एवं छात्राएं डॉ बृजकिशोर, आरती, नीलम एवं समुदाय के अन्य लोग उपस्थित रहे l




