तेज धूप ने बढाया तापमान, बन रहे वर्षा के आसार
– दो दिनो से निकली तेज धूप में राहगीर हुए परेशान, वातावरण में बढी उमस
कानपुर नगर, लगातार हो रही बारिश के साथ शहर का मौसम ठंडा और सामान्य हो गया था। बीते दिनो भीषण गर्मी और उमस से शहर वासियों को बारिश के कारण निजाद मिली थी। बीते दो दिनो से तेज धूप और कम हवा के कारण एक बार फिर जहां तापमान में बढोत्तरी हुई है तो वहीं उमस ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। बुधवार की सुबह से ही आसमान साफ रहा और सूरज अपने पूरे तेज के साथ आसमान पर आया। समय बीतने के साथ धूप असहनीय हो गयी। राहत यह रही की हवा चलती रही। आने वाले दिनों में वर्षा के आसार एक बार फिर बन रहे है।
बुधवार को एक बार फिर तेज धूप के कारण दिन का तापमान लगभग 35 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। जहां सडकों पर लोग धूप से बचते दिखाई दिये तो वहंी लगभग 15 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने वाली हवा राहत पहुंचाती रही। मौसम वैज्ञानिको की माने तो आने वाले एक-दो दिनों में फिर मानसून सक्रिय हो सकता है और उमस से राहत मिल सकती है। साथ ही बताया गया कि मौसम साफ रहेगा और तापमान में भी बढोत्तरी होगी। बंगाल की खाडी में बना कम दबाव का क्षेत्र मकजोर हो चुका है, जिससे वर्षा भी कम हुई है। वहीं स्थानीय दबाव, हवाओं के कारण थोडी-बहुत बारिश हो सकती है।




