By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TimesandspaceTimesandspace
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Reading: उन्नाव बीघापुर निजी अस्पताल संचालक समेत तीन नामजद पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा, इलाज में लापरवाही का आरोप*
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
TimesandspaceTimesandspace
Aa
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
Search
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Timesandspace > राज्य > उन्नाव बीघापुर निजी अस्पताल संचालक समेत तीन नामजद पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा, इलाज में लापरवाही का आरोप*
राज्य

उन्नाव बीघापुर निजी अस्पताल संचालक समेत तीन नामजद पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा, इलाज में लापरवाही का आरोप*

timesandspace
Last updated: 2026/09/07 at 8:01 PM
timesandspace
Share
3 Min Read
SHARE

*उन्नाव बीघापुर निजी अस्पताल संचालक समेत तीन नामजद पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा, इलाज में लापरवाही का आरोप*

उन्नाव। बीघापुर कस्बे के एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद 27 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने रविवार रात अस्पताल संचालक, सह संचालक, आशा बहू समेत कुछ अन्य लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया। सोमवार दोपहर पुलिस ने आशा बहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

आशा बहू के कहने पर अस्पताल में कराया था भर्ती

बिहार थाना क्षेत्र के रामपुर खरही गांव निवासी फतेहबहादुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पत्नी बिट्टो गर्भवती थीं। शनिवार को प्रसव पीड़ा होने पर गांव की आशा बहू सुशीला उन्हें बीघापुर स्थित मां हॉस्पिटल ले गई। पति के मुताबिक, आशा बहू के कहने पर ही बिट्टो को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

रात करीब 10:15 बजे बिट्टो ने अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया। परिजनों के अनुसार प्रसव के बाद रात में महिला की हालत सामान्य थी।

सुबह बिगड़ी तबीयत, इलाज में लापरवाही का आरोप

परिजनों के मुताबिक रविवार सुबह अचानक बिट्टो की तबीयत बिगड़ने लगी। उसे सांस लेने में परेशानी समेत अन्य दिक्कतें होने लगीं। पति ने अस्पताल संचालक दीपक पटेल और सह संचालक शिवेंद्र पटेल से पत्नी का बेहतर इलाज कराने की गुहार लगाई।

आरोप है कि इसके बावजूद महिला को समुचित उपचार नहीं मिला और उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई। सुबह करीब नौ बजे अस्पताल में ही उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा

महिला के पति ने अस्पताल संचालकों और आशा बहू पर इलाज में लापरवाही और गलत उपचार का आरोप लगाया। परिजनों का कहना था कि समय पर उचित उपचार मिलता तो महिला की जान बच सकती थी। घटना के बाद परिवार के लोगों ने अस्पताल में हंगामा भी किया।

बीएनएस की धारा 105 में मुकदमा

पुलिस के मुताबिक, पति की तहरीर के आधार पर बगहा निवासी अस्पताल संचालक दीपक पटेल, चमियानी निवासी सह संचालक शिवेंद्र पटेल, आशा बहू सुशीला और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 105 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक मोहित कुमार कनौजिया को सौंपी गई है।

पुलिस ने सोमवार दोपहर आशा बहू सुशीला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मुकदमा तहरीर के आधार पर दर्ज किया गया है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

*अस्तित्व कुशवाहा संवाददाता*

You Might Also Like

*अजगैन क्षेत्र की निर्मला ने अनूप पर झांसा देकर विवाह करने का लगाया आरोप। पुलिस-प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग।*

*गंगा फिर उफान*गंगा फिर उफान पर 24 घंटे में 22 सेंटीमीटर बढ़ा जलस्तर, शुक्लागंज के कई मोहल्लों में सैकड़ों मकान बाढ़ की चपेट में।*

*सोनिक क्रॉसिंग के पास हादसा, बहन के घर जा रहा था श्याम लाल; परिजनों ने जांच की मांग की*

उन्नाव दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत

लोजपा रा ने विनायक सिंह को बनाया युवा जिला महासचिव, हुआ भव्य सम्मान समारोह

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

E-Magazine

14.07.2025
Monthly E-magazine
05.06.2025
Monthly E-magazine

Advertisements

E-paper

14.08.2026
Daily E-paper
13.08.2026
Daily E-paper

क्या सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान भेजा जाना चाहिए?

View Results

Loading ... Loading ...
Track all markets on TradingView
More forecasts: London 30 days weather

You Might also Like

राज्य

*अजगैन क्षेत्र की निर्मला ने अनूप पर झांसा देकर विवाह करने का लगाया आरोप। पुलिस-प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग।*

September 8, 2026
राज्य

*गंगा फिर उफान*गंगा फिर उफान पर 24 घंटे में 22 सेंटीमीटर बढ़ा जलस्तर, शुक्लागंज के कई मोहल्लों में सैकड़ों मकान बाढ़ की चपेट में।*

September 8, 2026
राज्य

*सोनिक क्रॉसिंग के पास हादसा, बहन के घर जा रहा था श्याम लाल; परिजनों ने जांच की मांग की*

September 8, 2026
राज्य

उन्नाव दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत

September 8, 2026

About Us

Timesandspace has become the go-to source for those seeking comprehensive coverage of local and global events. This news portal excels in providing in-depth analysis, breaking news

Quick Link

  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Top Categories

  • Join Us
  • Get Your ID Card
  • DNPA Code Of Ethics
  • Grievance Redressal
  • Our Team

अन्य खबरे

  • *अजगैन क्षेत्र की निर्मला ने अनूप पर झांसा देकर विवाह करने का लगाया आरोप। पुलिस-प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग।*
  • *गंगा फिर उफान*गंगा फिर उफान पर 24 घंटे में 22 सेंटीमीटर बढ़ा जलस्तर, शुक्लागंज के कई मोहल्लों में सैकड़ों मकान बाढ़ की चपेट में।*
  • अजगैन*अजगैन क्षेत्र की निर्मला ने अनूप पर झांसा देकर विवाह करने का लगाया आरोप। पुलिस-प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग।*
TimesandspaceTimesandspace
Follow US
© 2023 Timesandspace. All Rights Reserved. Developed and Managed By Best News Portal Development Company

WhatsApp us

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?