20 दिन बाद मलबे से दिखा देवी मां का स्वरूप, क्षेत्रीय लोगों ने किए दर्शन

कानपुर नगर, कोतवाली थाना क्षेत्र के इटावा बाजार में 18 अगस्त को एक मकान ढहने के करीब 20 दिन बाद मलबे के बीच देवी मां की मूर्ति का स्वरूप दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि मकान गिरने के बावजूद मूर्ति को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, मकान ढहने से पहले मकान मालिक को देवी मां का सपना आया था। इसके बाद उन्हें किसी अनहोनी का आभास हुआ, जिसके चलते मकान में रह रहे करीब 15 लोगों ने समय रहते घर खाली कर दिया। कुछ ही समय बाद मकान भरभराकर गिर गया।
मलबा हटाने के दौरान करीब 6 फीट लंबी देवी मां की मूर्ति दिखाई दी। मूर्ति सुरक्षित मिलने की खबर क्षेत्र में फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और लोगों ने देवी मां के स्वरूप के दर्शन किए।
मकान मालिक बऊआ मिश्रा ने बताया कि मलबा पूरी तरह हटने के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी और इसके बाद देवी मां की मूर्ति को वहां से सम्मानपूर्वक हटाया जाएगा।
घटना के बाद क्षेत्र में यह मामला आस्था और चर्चा का विषय बना हुआ है।