शिक्षक दिवस सम्मान समारोह का आयोजन
शिक्षक दिवस सम्मान समारोह नवीन सभागार सरसैया घाट में आयोजित किया गया|
कार्यक्रम का शुभारंभ नीलिमा कटियार (विधायक, कल्याणपुर), जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह जी एवं अभिनव जे. जैन (मुख्य विकास अधिकारी) के द्वारा माता सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित एवं सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया| शिक्षक दिवस कार्यक्रम में विधायिका एवं जिलाधिकारी महोदय के द्वारा माध्यमिक शिक्षा के 16 शिक्षकों एवं बेसिक शिक्षा विभाग के 45 शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया| कार्यक्रम में जिलाधिकारी महोदय के द्वारा समस्त शिक्षकों को अपने जीवन में नित्य नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया एवं शुभकामनाएं दी गई|
कार्यक्रम में समस्त शिक्षकों को माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा प्रदेश स्तर पर शिक्षक सम्मान समारोह का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया| कार्यक्रम में उपशिक्षा निदेशक एवं जिला विद्यालय निरीक्षक श्री प्रवीण कुमार तिवारी जी, हरिओम सिंह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, वित्त एवं लेखा अधिकारी श्री दीपक कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे |सम्मानित शिक्षकों में हिना, किरन प्रजापति, आफताब आलम, नीलोफर, अभय श्रीवास्तव, कौशलेन्द्र, आशीष सिंह,कुंवर प्रताप सिंह,सुनीता सिंघल उपस्थित रहे |कार्यक्रम को संपन्न करवाने मे सहयोग श्री अनिरुद्ध सिंह डी सी, डिम्पल रानी डी सी, एस आर जी राजेश यादव, अलका गुप्ता एवं सोनिया मल्होत्रा द्वारा दिया गया |




