लखनऊ में शनिवार को शिक्षक दिवस के मौके पर समाजवादी पार्टी ने गोमतीनगर में PDA पाठशाला लगाई। सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बच्चों को पढ़ाया और कॉपी-किताबें बांटीं। सपा नेता फखरुल हसन चांद ने बताया कि अखिलेश यादव के आह्वान पर प्रदेश के सभी 75 जिलों में PDA पाठशाला लगाई गई। प्रदेश में करीब 26 हजार प्राथमिक विद्यालय बंद किए गए हैं। इसके विरोध में यह अभियान शुरू किया गया है।
स्कूल बंद होने से पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और किसान परिवारों के बच्चे प्रभावित हो रहे हैं। उनकी पढ़ाई बाधित हो रही है। सपा शिक्षा के मुद्दे को PDA पाठशाला के जरिए लगातार उठाती रहेगी।
सपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि PDA पाठशाला लगातार चलती रहेगी। हर दिन पार्टी का एक कार्यकर्ता पाठशाला में पहुंचकर बच्चों को एक घंटे पढ़ाएगा। बच्चों को पढ़ाई की सामग्री भी दी जाएगी। फिलहाल बच्चे जमीन पर दरी बिछाकर पढ़ रहे हैं। जल्द ही उनके लिए कुर्सी-मेज और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। सपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर बंद किए गए सभी प्राथमिक विद्यालयों को दोबारा खोला जाएगा।
शेज़ीला की रिपोर्ट




