शिक्षक दिवस पर शिक्षिका निधि मिश्रा की अनूठी पहल: बच्चोंशिक्षक दिवस पर शिक्षिका निधि मिश्रा की अनूठी पहल: बच्चों संग रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

राजेश कटियार
कानपुर देहात। रसूलाबाद स्थित प्राथमिक विद्यालय मलखानपुर जमथर में कार्यरत शिक्षिका निधि मिश्रा ने शिक्षक दिवस के अवसर पर बच्चों के साथ पौधारोपण कर गुरु-शिष्य परंपरा और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में पारिजात और नीम जैसी महत्वपूर्ण प्रजातियों के पांच पौधे रोपे गए। शिक्षिका ने बच्चों को वृक्षों के सांस्कृतिक व पारिस्थितिक महत्व के साथ जीवन में गुरु के स्थान के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार वृक्ष की जड़ें उसे धरती से जोड़कर सहेजती हैं उसी प्रकार गुरु अपने ज्ञान से शिष्य के जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं। केवल पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है बल्कि उसे वटवृक्ष बनने तक सहेजना असली सफलता है। शिक्षिका की इस प्रेरणा से प्रभावित होकर बच्चों ने रोपे गए पौधों की नियमित देखभाल, पानी देने और उनकी सुरक्षा का सामूहिक संकल्प लिया। विद्यालय परिवार और स्थानीय ग्रामीणों ने गुरु के प्रति सम्मान और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी को एक साथ जोड़ने वाली इस अनुकरणीय पहल की मुक्तकंठ से सराहना की। संग रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
राजेश कटियार
कानपुर देहात। रसूलाबाद स्थित प्राथमिक विद्यालय मलखानपुर जमथर में कार्यरत शिक्षिका निधि मिश्रा ने शिक्षक दिवस के अवसर पर बच्चों के साथ पौधारोपण कर गुरु-शिष्य परंपरा और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में पारिजात और नीम जैसी महत्वपूर्ण प्रजातियों के पांच पौधे रोपे गए। शिक्षिका ने बच्चों को वृक्षों के सांस्कृतिक व पारिस्थितिक महत्व के साथ जीवन में गुरु के स्थान के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार वृक्ष की जड़ें उसे धरती से जोड़कर सहेजती हैं उसी प्रकार गुरु अपने ज्ञान से शिष्य के जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं। केवल पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है बल्कि उसे वटवृक्ष बनने तक सहेजना असली सफलता है। शिक्षिका की इस प्रेरणा से प्रभावित होकर बच्चों ने रोपे गए पौधों की नियमित देखभाल, पानी देने और उनकी सुरक्षा का सामूहिक संकल्प लिया। विद्यालय परिवार और स्थानीय ग्रामीणों ने गुरु के प्रति सम्मान और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी को एक साथ जोड़ने वाली इस अनुकरणीय पहल की मुक्तकंठ से सराहना की।




