. 🚩 जय श्री राम 🚩
*5 सितंबर, शनिवार सुबह तक के मुख्य समाचार*
👇🏻
*========================*
🔸 *देशभर में मनाई गई जन्माष्टमी*, दिल्ली से मुंबई तक, उधमपुर से उदयपुर तक धूम, जगदीश मंदिर में रात 12 बजे तक बड़ी संख्या में पहुंचे भक्त, अस्थल मंदिर- इस्कॉन मंदिरों में भी आयोजन
🔸 *राजस्थान मौसम अपडेट:* राज्य के पूर्वी जिलों में मानसून एक्टिव, पश्चिमी जिलों में गर्मी, उदयपुर में मानसून की बेरुखी, कल दिन में तापमान 31.6 और रात को 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज, दिन में चित्तौड़गढ@29, राजसमंद@30.8
🔸 *शिक्षक दिवस आज*, देशभर में हो रहे कई कार्यक्रम, भारत के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ एस राधाकृष्णन के जन्मदिवस पर समाज और राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों के अमूल्य योगदान को याद करने का अवसर है यह दिन
🔸 *स्वाइन फ्लू की दस्तक* : उदयपुर में घर-घर होगा सर्वे, एमबी अस्पताल में टीम बनी
🔸 *गांजा पीकर विमान उड़ा रहा था पायलट*, एयर इंडिया ने नौकरी से निकाला, 300 फीट नीचे आई थी फुकेट-दिल्ली फ्लाइट
🔸 *दिल्ली में भारी बारिश से एयरपोर्ट पर भरा पानी*, कई फ्लाइट लेट, एयरलाइंस ने जारी की एडवाइजरी
🔸 अमेरिका-कनाडा के बाद *मोहन भागवत का ब्रिटेन दौरा*, आरएसएस ने कहा- 310 सामाजिक संगठनों का मिला सर्मथन
🔸 *सिक्किम में 40 ग्लेशियल झीलें हाई-रिस्क*, 16 ज्यादा खतरनाक, भारत में भी आ सकता है जल प्रलय
🔸 दिल्ली के नांगलोई इलाके में *चाकूबाजी, 15 वर्षीय छात्र की मौत
🔸 यूक्रेन: *कीव में रूस का ड्रोन अटैक*, टॉप सुरक्षा एजेंसी हेडक्वार्टर को बनाया निशाना
🔸 रूस-यूक्रेन जाएंगे ट्रंप के दूत, *जेलेंस्की ने पुतिन से कुछ समय के लिए युद्धविराम की मोहलत मांगी*
🔸 *इंडोनेशिया में जंगलों की आग* से कई देशों में फैला जहरीला धुआं
🔸 *अजब गजब न्यूज़*: हैदराबाद में गर्लफ्रेंड के जन्मदिन पर आईफोन गिफ्ट करने का सपना एक युवक को ऐसा पड़ा भारी कि प्रेम कहानी में मोबाइल से पहले पुलिस की हो गई एंट्री, पैसों के लिए युवक ने ओडिशा से ₹16 हजार में 12 किलो गांजा खरीदा और हैदराबाद में करीब ₹6 लाख में बेचकर आईफोन खरीदने का बनाया प्लान, गर्लफ्रेंड को साथ लेकर बाइक से निकला गांजा पहुंचाने, लेकिन वायरा में पुलिस की चेकिंग देखकर भगाने लगा बाइक, जल्दबाजी में बाइक का बिगड़ा बैलेंस, दोनों सड़क पर धड़ाम से गिरे, पुलिस ने उठाकर ली तलाशी तो गांजा, बाइक और चार मोबाइल हो गए बरामद, पूछताछ में युवक ने कबूला गर्लफ्रेंड के जन्मदिन पर आईफोन था देना, इसलिए गांजा बेचकर पैसे जुटाने की थी योजना, प्यार में महंगा फोन दिलाने थे निकले, लेकिन रास्ते में ही पुलिस ने ‘आईफोन’ की जगह ‘एफआईआर’ दिया थमा, लोग कस रहे तंज, इश्क का बजट था 6 लाख, कमाई का प्लान था झकास, पर पुलिस ने कर दिया काम तमाम, आईफोन की जगह हाथ में हथकड़ी, और जेल में बिखेर दिये प्यार के अरमान
🔸 *मिस वर्ल्ड 2026 का फिनाले आज वियतनाम में*, निकिता पोरवाल कर रही भारत का प्रतिनिधित्व
🔹 विमेंस एशिया कप टी20: *आज भारत-पाकिस्तान में मुकाबला*, हरमनप्रीत कौर 150वें मैच में कप्तानी करने वाली पहली क्रिकेटर बनेंगी




