आरक्षण में सुधार एवं UGC एक्ट के विरोध में निकला विशाल मशाल जुलूस

— कानपुर में सवर्णों ने फूंका विरोध का बिगुल: UGC और आरक्षण सुधार को लेकर निकला विशाल मशाल जुलूस, राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा की दमदार मौजूदगी
कानपुरनगर, आरक्षण व्यवस्था में सुधार और यू.जी.सी. के काले कानून के विरोध में सवर्ण समाज के आह्वान पर विशाल मशाल जुलूस का आयोजन किया गया। इस मशाल जुलूस में राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज दीक्षित के नेतृत्व में संपूर्ण जिला टीम के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सवर्णों की स्थिति में सुधार तथा सवर्ण आयोग के गठन की जोरदार मांग उठाई।
मशाल जुलूस में सैकड़ों युवाओं ने हाथों में मशाल लेकर आरक्षण की समीक्षा और UGC एक्ट के विरोध में जमकर नारेबाजी की। पूरे जुलूस के दौरान सवर्ण एकता जिंदाबाद के नारे गूंजते रहे।
इस अवसर पर राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज दीक्षित ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा आज का युवा ब्राह्मण जाग चुका है। अब हम युवा ब्राह्मणों को कोई भी अलग नहीं कर सकता है। हमारा संगठन युवाओं को पथ भ्रष्ट होने से रोकेगा। हम भगवान परशुराम के पद चिन्हों पर चलकर समाज को एकजुट और मजबूत करने का काम करेंगे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से संगठन के जिला अध्यक्ष/जिला प्रभारी सौरभ मिश्रा के साथ पदाधिकारी सुबोध तिवारी, वरुण मिश्रा, अंकित दीक्षित, रूपेश मिश्रा, उमेश द्विवेदी, गौरव मिश्रा, नीरज प्रसाद दीक्षित, देवेश श्रीवास्तव, रोहित अवस्थी एडवोकेट, रजनीश तिवारी, नीरज तिवारी, अमन तिवारी, नीरज बाजपेई आदि ने अपने विचार रखे और युवाओं को एकजुट होने का संदेश दिया। विशाल मशाल जुलूस में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।




