🌊 बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए कार्यकर्ता, 508 भोजन पैकेट वितरित

मानिकपुर। बाढ़ की विभीषिका के बीच जरूरतमंदों की मदद के लिए मानिकपुर कल्याण केंद्र एवं नगर के कार्यकर्ताओं के संयुक्त तत्वावधान में आज 508 भोजन पैकेट बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच वितरित किए गए।
बाढ़ प्रभावित परिवारों तक भोजन पहुंचाने के इस सेवा कार्य में कार्यकर्ताओं ने सक्रियता से भाग लिया। इस पहल का उद्देश्य संकट की घड़ी में प्रभावित लोगों को तत्काल राहत उपलब्ध कराना है।
कार्यकर्ताओं ने बताया कि बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता का यह सेवा अभियान लगातार जारी रहेगा और जरूरतमंद परिवारों तक भोजन एवं आवश्यक राहत सामग्री पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
इस सेवा कार्य में कृष्ण गोपाल जी (केंद्र प्रमुख, मानिकपुर कल्याण केंद्र), धर्मेंद्र द्विवेदी, सुखराज जी, राजेंद्र जी, आशीष कुमार जी, प्रमोद कुमार त्रिपाठी, अंकित सिंह, राज सिंह, रामाधार शुक्ला एवं मनीष गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
🙏 संकट की घड़ी में जरूरतमंदों के साथ खड़ा होना ही सच्ची मानव सेवा है।
#मानिकपुर #चित्रकूट #बाढ़ #बाढ़पीड़ित #राहतकार्य #मानवसेवा #सेवासंकल्प




