एटीम मीशन तोड कैश चोरी करने की चोरो द्वारा नाकाम कोशिश
– चोरी न कर पाने पर बैट्री व डीवीआर मशीन लेकर हुए गायब
कानपुर नगर, कानपुर के पतारा थाना घाटमपुर क्षेत्र के तिलसडा मोड स्थित एक ऐटीएम मशीन को तोड कर कैश चोरी करने का चोरो द्वारा नाकाम प्रयास किया गया। जब चोरो द्वारा एटीएम मशीन से कैश नही निकाला जा सका तो वहां सीसीटीवी की डीवीआर मशीन और बैट्री पर चोरो ने हाथ साफ कर दिया।
जानकारी के अनुसार थाना घाटमपुर क्षेत्र के पतारा कस्बे के तिलसडा मोड स्थित हिटाची एटीम मशीन को चोरो द्वारा तोडकर कैश निकालने का प्रयास किया गया। असफल होने पर उन्होने सीसीटीवी की डीवीआर मशीन और बैट्री पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आस-पास जानकारी की। घटना के सम्बन्ध में एसीपी घाटमपुर ने कहा कि एटीएम में चोरी की कोशिश की सूचना पर छानबीन की जा रही है। जल्द ही घटना का अनावरण किया जायेगा।




