💁🏻♂️*दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
*1* ‘दुनिया के नक्शे से हटा सकते हैं पाकिस्तान का नाम’, SCO की तस्वीर से पीएम मोदी को हटाने पर पाक PMO को मिली चेतावनी
*2* पूर्व IPS राजेश पांडेय का राममंदिर CEO बनना लगभग तय, शरद शर्मा प्रवक्ता हो सकते हैं; चढ़ावा चोरी के बाद ट्रस्ट की आज तीसरी बैठक
*3* दिशा सालियान मौत मामले में बड़ा मोड़: बॉम्बे हाई कोर्ट ने CBI जांच के दिए आदेश, FIR भी होगी दर्ज
*4* ED-पुलिस पर ABP न्यूज़ के खुलासे पर BJP बोली, ‘भगवंत मान इस्तीफा दें’
*5* तमिलनाडु के 52 मंदिरों में स्मार्टफोन बैन, ₹5 में जमा होगा फोन; परिसर में सेल्फी और रील पर पांबदी, VIP पर भी लागू होंगे नियम
*6* तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने बुधवार को राज्य विधानसभा में कई घोषणा की। इनमें 4,800 करोड़ रुपये की लागत वाली पेयजल परियोजनाएं और अपनी आजीविका, अधिकारों और मांगों को लेकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने वाले किसानों और शिक्षकों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेना शामिल है।
*7* ‘मतदाता सूची में हेरफेर के लिए बनाया गया SIR, नाम काटने पर रोक लगाए सुप्रीम कोर्ट’; कपिल सिब्बल की बड़ी मांग
*8* भारत ने नेपाल को भेजी एक और बड़ी मदद, पांचवां भारतीय विमान रवाना; विदेश मंत्री ने दी जानकारी
*9* बुलंदशहर की शिकारपुर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा का दिल्ली के एक अस्पताल में बुधवार को निधन हो गया।अनिल शर्मा चार बार के विधायक थे। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे।जानकारी के मुताबिक, कैंसर से पीड़ित अनिल शर्मा का दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा था
*10* दिल्ली एनसीआर में चलती बस में एक 16 साल की युवती से हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने एक बार फिर देश को झकझोर दिया है। इस मामले में पर महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया है। महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा है कि समाज की सोच में बदलाव आना जरूरी है
*11* जयपुर के चिड़ियाघर में टाइगर का हमला, महिला की मौत, बाड़े में घास काटने घुसी थी, साथियों का दावा- किसी ने जानबूझकर पिंजरे का गेट खोला
*12* राजस्थान के खाटूश्यामजी में VIP दर्शन के लिए अब राजभवन-मंत्रियों की लगेगी सिफारिश, बढ़ती भीड़ के बीच वीआईपी दर्शन को लेकर काफी समय से अलग-अलग तरह की शिकायतें और विवाद सामने आ रहे हैं, कई मामलों में दर्शन करवाने के नाम पर लोगों से रुपए ऐंठने वाले गिरोह सक्रिय होने की बात सामने आई
*13* नेपाल में 38 मिनट बाद मिला ग्लेशियर टूटने का अलर्ट, लोग बोले- सुरक्षित जगह पहुंचने का वक्त नहीं था; 7 दिन में 1127 मौतें
*14* उत्तराखंड में भारी बारिश, 12 मौतें, बिहार में बाढ़ का खतरा; यूपी में गंगा एक्सप्रेसवे फिर धंसा, MP के चित्रकूट में 400 दुकानें डूबीं
*15* अमेरिका ने ईरान में शादी समारोह पर हमला किया, 5 की मौत, 68 घायल; ईरान का जॉर्डन-बहरीन में जवाबी अटैक
*16* सेंसेक्स में 500 अंकों की गिरावट, 76,400 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 200 अंक नीचे; ईरान पर अमेरिकी हमले का असर




