आईएमए कानपुर शाखा के वार्षिक चुनाव नामांकन प्रक्रिया प्रारंभआईएमए कानपुर शाखा के वार्षिक चुनाव नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ
कानपुर नगर, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन कानपुर शाखा के वार्षिक चुनाव 2026-27 नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई। चुनाव समिति द्वारा जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र 24 अगस्त 2026 से उपलब्ध कराए जा रहे हैं तथा नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया 6 सितंबर 2026 तक चलेगी। नामांकन पत्र आई.एम.ए. कानपुर के कार्यालय में प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक जमा किए जा सकेंगे तथा 6 सितंबर को शाम 5:00 बजे तक नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम समय सीमा रहेगी।
चुनाव समिति की चेयरपर्सन डॉ. अर्चना भदौरिया ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के प्रथम दिन आज सभी प्रमुख पदों के लिए प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।
अध्यक्ष पद के लिए डॉ अमित सिंह गौर , चार उपाध्यक्ष पदों के लिए डॉ दिनेश सिंह सचान, डॉ विकास मिश्रा, डॉ सुभी वरयानी एवं डॉ गणेश शंकर, सचिव पद के लिए डॉ दीपक श्रीवास्तव, वित्त सचिव के लिए डॉ क्षमा शुक्ला, संपत्ति सचिव के लिए डॉ सौरभ लूथरा, वैज्ञानिक सचिव के लिए डॉ रेनू सिंह गहलोत, पुस्तकालय सचिव के लिए डॉ मिलन सचान , सांस्कृतिक सचिव के लिए डॉ गौरव मिश्रा तथा क्रीड़ा सचिव के लिए मानव लूथरा के नामांकन प्राप्त हुआ।
उन्होंने बताया कि नामांकन प्रक्रिया 6 सितंबर 2026 तक जारी रहेगी। नामांकन पत्रों की जांच 7 सितंबर को होगी, वैध प्रत्याशियों की सूची 8 सितंबर को प्रातः 11 बजे जारी की जाएगी तथा 10 सितंबर को शाम 5 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। अंतिम प्रत्याशी सूची 12 सितंबर को प्रातः 11 बजे जारी की जाएगी।
चुनाव समिति की चेयरपर्सन डॉ. अर्चना भदौरिया ने बताया कि चुनाव 27 सितंबर 2026 को आई.एम.ए. भवन, “टेंपल ऑफ सर्विस”, 37/7, परेड, कानपुर में EVM के माध्यम से कराया जाएगा। चुनाव को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने के लिए निर्धारित नियमों, आचार संहिता, सोशल मीडिया, बैनर, पोस्टर एवं होर्डिंग संबंधी प्रतिबंधों का सभी प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों को पालन करना होगा।