7- टूटी खूनी सड़कों के विरोध में कांग्रेस का हल्ला बोल

— भीगते हुए थाली बजाकर ‘खूनी सड़कों’ के खिलाफ प्रदर्शन/आओ तुम्हे चांद पे ले जाएं गीत गाकर कटाक्ष
हरिओम गुप्ता
कानपुर नगर, शहर की टूटी, जर्जर,खूनी और गड्ढों से भरी सड़कों के खिलाफ कानपुर महानगर कांग्रेस कमेटी ने जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता की अगुआई में माल रोड स्थित नरोन्हा चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया। बारिश के बावजूद कांग्रेसजन प्रदर्शन स्थल पर डटे रहे और थाली बजाकर भाजपा सरकार व नगर निगम की कार्यशैली के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।पानी भरे गढ्ढे में बैठकर आओ तुम्हे चांद पे ले जाएं गीत गाकर कानपुर की दुर्दशा को उजागर किया।
प्रदर्शन के दौरान थाली बजाते हुए कांग्रेस ने कहा कि कानपुर की सड़कें विकास का रास्ता नहीं बल्कि गड्ढों का जाल बन चुकी हैं। आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं के कारण ये सड़कें आम जनता के लिए ‘खूनी सड़कें’ साबित हो रही हैं।
कांग्रेसजनों ने कहा कि स्कूली बच्चे, व्यापारी, मजदूर, महिलाएं और बुजुर्ग रोज इन जानलेवा गड्ढों से गुजरने को मजबूर हैं, लेकिन भाजपा सरकार, भाजपा सांसद, मेयर और पार्षद जनता की इस गंभीर समस्या पर मौन साधे हुए हैं।बारिश में भी कांग्रेस डटी रही, अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि अब गड्ढों और भ्रष्टाचार पर भाजपा को जवाब देना होगा।
जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद सड़कें बार-बार टूट जाती हैं, जिससे नगर निगम की ठेकेदारी व्यवस्था और निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। कांग्रेस ने सड़क निर्माण के ठेकों, गुणवत्ता और खर्च की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।आए दिन टेंडर घोटाले रैकेट का खुलासा हो रहा है जिससे स्पष्ट है कि जनता को लूटा जा रहा है।पार्षद महापौर एक दूसरे पे भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही शहर की सड़कों को गड्ढामुक्त नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।