4– पोल लगाने और आरमुयू चार्जिंग कार्य के कारण बिजली आपूर्ति रही बाधित
कानपुर नगर, कानपुर के विभिन्न इलाकों में सोमवार को पोल लगाने और RMU चार्जिंग कार्य के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रही। केस्को द्वारा इस कार्य के लिये 21 कर्मचारियों को फील्ड में तैनात किया है।
कटौती का समय और प्रभावित क्षेत्र में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक बिजली बाधित रही, जिसमें गोविंद नगर, जूही डिपो, जूही लाल कॉलोनी, चावला मार्केट, DBS कॉलेज, नंदलाल चौराहा और निराला नगर शामिल रहे । वहीं सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक: सनिगवां और आसरा इलाके में बिजली काटी गई।
इसी प्रकारसुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक: जरौली फेस-1 व फेस-2, H, I, J, K, E, D ब्लॉक और बर्रा-2 और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक: CNG और शंकर नगर इलाके की बिजली बाधित रही। कार्यो के चलते केस्को ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया था कि बिजली बंद रहने के समय को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें। कार्य पूरा होते ही आपूर्ति तुरंत बहाल कर दी जाएगी। कार्य समाप्त होने के पश्चात बिजली पुनः बहाल कर दी गयी।




