तालाब में डूबने से 32 वर्षीय मजदूर की मौत

– पैर फिसने से मजदूर गहने पानी में चला गया मजदूर, पंचनामा भर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
कानपुर नगर, कानपुर के महाराजपुर थाना खेत्र के अंतर्गत सरसौल में सोमवार को एक 32 वर्षीय मजदूर की तालाब में डूबकर मौत हो गयी। बारिश में पैर फिसने के कारण मजदूर तालाब के गहरे पानी में चला गया था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस से शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराजपुर के सरसौल में सोमवार को एक मजदूर की तालाब में डूबने के कारण मौत हो गयी। बताया जाता है कि वह तालाब किनारे गया था कि अचानक उसका पैर फिसल गया और वह तालाब के गहरे पानी में चला गया। तैर न पाने के कारण मजदूर की मौत हो गयी।
सरसौल के रामनगर का रहने वाला मजदूर कल्लू पुत्र जमील सोमवार को शौच के लिए गया था। ग्रामीणों की माने तो वह तालाब के किनारे पहुंचा ही था कि उसका पैर फिसल गया और सीधे वह तालाब में जा गिरा। वहां मौजूद ग्रामीणों से शोर मचाया तथा कुछ ग्रामीण उसे बचाने के लिए तालाब में कूद गये। कुछ ही देर बाद गा्रमीणों ने कल्लू को ताबाल से बाहर निकाला और तत्काल उसे सरसौल स्थित सामुदायिक केंद्र ले गये, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
हादसे की सूचना के बाद मृतक के घर पर कोहराम मच गया। बताया जाता है कि कल्लू अपने 6 भाईयों में सबसे छोटा था और कुछ वर्ष पहले उसके एक भाई की मौत भी हो चुकी है।