जमीन धसने से हुआ 15 फिट गहरा गडढा, क्षे़त्रीय लोग सह
– पहले भी धंसी थी इसी गांव में जमीन हुआ था 10 फिट गहरा गडढा
– बीते चार दिनों से चार जमीन धंसने की घटनाओं से ग्रामीण परेशान, प्रशासन चैकन्ना
कानपुर नगर, कानपुर कर नरवल तहसील के नौगवां गौतम गांव में एक बार फिर सोमवार को जमीन धसने का प्रकरण सामने आया है। इससे पहले बीते चार दिनों में जमीन धसने का यह चैथा मामला सामने आया है। लगतार जमीन धंसने के कारण स्थानीय ग्रामीणों में खौफ फैला हुआ है और वह किसी अनहोनी की आंशका से डर रहे है। वहीं इन धंसती जमीनों को लेकर प्रशासन भी सर्तक हो गया है।
नरवल तहसील के नौगवां गात्म गांव में सोमवार को जमीन धसने के बाद वहंा लगभग 15 फिट गहरा गडढा हो गया। गडढा होने की सूचना पर वहंा ग्रामीण एकत्र हो गये और पुलिस को सूचित किया। ग्रामीणों ने बताया कि इस क्षेत्र में लगातार चार बार जमीन धस चुकी है। ग्रमीणों ने बताया कि एक दिन पहले भी इसी गांव में जमीन धंसी थी और वहां भी 10 फिट गडढा हो गया था। कुछ लोगों ने कुआं होने की बात कही तो कुछ इसे लगतार हो रही बारिश के कारण मान रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को गडढे से दूर किया। पुलिस के साथ राजस्व टीम भी मौके पर पहुंची। नर्वल के एसडीएम सत्यपाल प्रजापति ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बारिश के कारण कहीं जमीन, किसी के मकान या गांव का कोई हिस्सा धंसता मिले तो इसकी तत्काल सूचना दें। जहां घटना को देखते हुए सतर्कता बरती जा रही है तो वहीं ग्रामीणों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया गया।




