अयोध्या स्थित राम मंदिर से जुड़ा चेक बाउंस का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि चेन्नई की एक महिला श्रद्धालु ने राम मंदिर के कर्मचारियों की सुविधाओं के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को 4 करोड़ रुपये का चेक दिया था।
ट्रस्ट की ओर से चेक बैंक में जमा कराया गया, लेकिन जांच में संबंधित खाते में महज 3 रुपये की राशि मिली। पर्याप्त धनराशि नहीं होने के कारण 4 करोड़ रुपये का चेक बाउंस हो गया। इतनी बड़ी रकम का चेक बाउंस होने का मामला सामने आने के बाद यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।




