व्यापारियों ने बड़े गड्ढे में उतरकर धरना किया प्रदर्शन
ज्ञापन सीएम ग्रिड के इंजीनियर को सौंपा
हरिओम की रिपोर्ट
कानपुर नगर, किदवई नगर उद्योग व्यापार मंडल* के तत्वाधान में *मुख्य संरक्षक ज्ञानेश मिश्र, अध्यक्ष अशोक शुक्ला , भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता गोरे व किदवई नगर उद्योग व्यापार मंडल के युवा अध्यक्ष विनायक पोद्दार के नेतृत्व में मार्बल मार्केट, किदवई नगर में सीएम ग्रिड की खुदाई के कारण बड़े बड़े गड्ढों, टूटी सड़कों, खंभों में बिजली न जलने से रात में दोपहिया वाहनों के सड़क पर गिरकर चुटहिल होने और सीएम ग्रिड सड़क बनने से खुदाई , टूटी सड़कों की वजह से मार्बल मार्केट का 100 करोड़ रुपए का वार्षिक कारोबार प्रभावित होने के विरोध में व्यापारी एक बड़े गड्ढे में उतरकर धरना प्रदर्शन किया गया और एक ज्ञापन सीएम ग्रिड के इंजीनियर को सौंपा |
तय हुआ कि कानपुर की सभी सीएम ग्रिड की सड़कों व महानगर में बदहाल सड़कों को ठीक करने की मांग को लेकर नगर आयुक्त को ज्ञापन देंगे|
व्यापारी मार्बल मार्केट में एकत्र होकर वहां पर दुकान के सामने खोदे गए एक बड़े गड्ढे के अंदर बैठकर ” *सीएम ग्रिड की सड़कें जल्द ठीक करो” ” मार्बल मार्केट का व्यापार बचाना है- बचाना है* ” आदि नारे लगाते हुए नारेबाजी करने लगे और दो घंटे तक नारेबाजी करने के उपरांत धरना प्रदर्शन समाप्त किया|
इस मौके पर *भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष व किदवईनगर उद्योग व्यापार मंडल के मुख्य संरक्षक ज्ञानेश मिश्र ने कहा कि* कानपुर की किदवई नगर की मार्बल मार्केट उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी मार्बल मार्केट है यहाँ पर मार्बल व टाइल्स का बड़ा कारोबार होता है और सीएम ग्रिड की सड़क पिछले दो वर्ष से बनने के दौरान जगह जगह खुदाई की वजह से व टूटी क्षतिग्रस्त सड़कों सहित खंभों में बिजली न आने के कारण यहां पर खरीददार ग्राहक व्यापारी नहीं आ रहा है और कारोबार प्रभावित है इससे कहीं न कहीं सरकार के राजस्व का भी नुकसान हो रहा है इसलिए इस सड़क को जल्द बनवाया जाए अन्यथा आंदोलन और तेज किया जाएगा और हम जल्द सुधार न होने पर नगर निगम कार्यालय में प्रदर्शन करेंगे |
इस मौके पर *किदवईनगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष व मार्बल कारोबारी अशोक शुक्ला ने कहा कि* कानपुर में किदवई नगर की मार्बल मार्केट से 100 करोड़ रुपए से अधिक का वार्षिक कारोबार होता है, जो पिछले दो वर्षों से सीएम ग्रिड की सड़क के निर्माण कार्य की वजह से बुरी तरह प्रभावित है अगर सीएम ग्रिड की सड़क के सारे कार्य जल्द नहीं हुए तो ये व्यापार यहां से समाप्त हो जाएगा। इसलिए अगले एक महीने में इस सड़क के निर्माण के संपूर्ण कार्य को पूरा कराया जाए अन्यथा आने वाला दीपावली त्यौहार हमारे लिए अच्छा नहीं होगा और हम सब मार्बल कारोबारी सड़क पर आ जाएंगे |
आगे कहा कि अगर किदवई नगर की मार्बल मार्केट में निर्माण कार्य में तेजी नहीं दिखाई दी तो हम मार्बल मार्केट बंद करके धरना प्रदर्शन करेंगे|
इस दौरान *भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता गोरे ने कहा कि* हम सीएम ग्रिड के निर्माण की होने वाली परेशानियों को लेकर कानपुर के मार्बल मार्केट , यशोदानगर से हमीरपुर रोड ,ग्रीन पार्क से घंटा घर वाली और साकेत नगर की सीएम ग्रिड की सड़कों की समस्याओं को लेकर नगर आयुक्त के कार्यालय पर प्रदर्शन करके उन्हें ज्ञापन सौंपेंगे क्योंकि आने वाले दीपावली त्योहार से पूर्व अगर यह सभी सीएम ग्रिड की सभी सड़कें ठीक नहीं हुईं तो कानपुर का व्यापार पूरी तरह से चौपट हो जाएगा |




