*रनियां के रिंद नदी किनारे गोकशी कर रहे बदमाशों से मुठभेड़, दो के पैर में लगी गोली, एक गिरफ्तार*

नाहर सिंह यादव
कानपुर देहात। थाना रनियां क्षेत्र के अंतर्गत रिंद नदी के किनारे रायपुर कुकुहट में गोकशी कर रहे तीन अभियुक्तों की मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। खुद को घिरा देख अपराधियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी।
जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों फ़ज़ल करीम व सलमान बाबू के पैर में गोली लगने से वे घायल हो गए। जबकि तीसरे इमरान नाम के अभियुक्त को पुलिस ने दौड़ाकर गिरफ्तार कर लिया ।
घायल अभियुक्तों का इलाज कराया जा रहा है।बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे के निर्देशन में थाना रनियां, अकबरपुर, रूरा तथा सर्विलांस और एसओजी टीम को गठित कर अपराधियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे।
इसी क्रम में संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए गोकशी करने वाले अपराधियों को पकड़ा।
पुलिस ने अभियुक्तों के पास से अवैध तमंचा, एक स्कूटी न० यूपी ७८ जे एफ ३४१६ तथा 133o रुपये ,२ चापड,२ छुरा , एक छुरी बरामद की गई है । घायल बदमाशों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।




